×

भारत में ही नहीं, सात समुंदर पार भी मनाई जाती है होली, लोग करते हैं मस्ती

उल्लास व उत्सव के रंग बिखेरता होली का त्योहार आज से शुरू हो गया  है। बता दें, इस साल होली 9-10मार्च को मनाई जा रही है। आपसी कलह और द्वेष को भूलाकर एक दूसरे को गले लगाने वाले इस त्योहार को सभी भारतीय बड़े चाव से मनाते हैं।

suman
Published on: 9 March 2020 4:18 AM GMT
भारत में ही नहीं, सात समुंदर पार भी मनाई जाती है होली, लोग करते हैं मस्ती
X

जयपुर: उल्लास व उत्सव के रंग बिखेरता होली का त्योहार आज से शुरू हो गया है। बता दें, इस साल होली 9-10मार्च को मनाई जा रही है। आपसी कलह और द्वेष को भूलाकर एक दूसरे को गले लगाने वाले इस त्योहार को सभी भारतीय बड़े चाव से मनाते हैं। लेकिन क्या जानते हैं कि रंगों से भरा ये त्योहार सिर्फ भारत में ही मनाया जाता है तो बिल्कुल गलत हैं दुनिया में कई ऐसे त्योहार हैं जो होली की ही तरह मनाए जाते हैं। रंगों के त्योहार सात समुंदर पार भी मनाए जाते हैं। जानते हैं आखिर कौन से हैं ये त्योहार।

ओमेना बोंगा' अफ्रीका के कुछ देशों में 'ओमेना बोंगा' नाम का त्योहार मनाया जाता है। यह त्योहार बिल्कुल होलिका दहन की तरह मनाया जाता है। इस दिन एक जंगली देवता को जलाया जाता है। इस देवता को ‘प्रिन बोंगा’कहते हैं। इसे जलाकर लोग नाचते गाते हैं और नई फसल के स्वागत खुशियां मनाते हैं।

यह पढ़ें...होली पर भरना चाहते हैं झोली तो करें वास्तु से संबंधित ये सरल उपाय

श्रीलंका की होली श्रीलंका में होली का त्योहार भारत की ही तरह मनाया जाता है। यहां के लोग कई तरह के रंग-गुलाल एक दूसरे को लगाकर इस त्योहार को मनाते हैं।

‘बलिया कनौसे’ चेकोस्लोवाकिया में ‘बलिया कनौसे’ नाम से एक त्योहार बिल्कुल होली के ढंग से ही मनाया जाता है। इस अवसर पर लोग आपस में एक-दूसरे पर रंग डालते हैं और नाचते-गाते हैं।

होली गार्डेन' ,स्पेन के इबिजा में होली से प्रेरित होकर 'होली गार्डेन फेस्टिवल' मनाया जाता है।

होली वन, केपटाउन में होली से प्रेरित होकर एक पर्व 'होली वन' नाम से मनाया जाता है।

'अर्सीना' ,पोलैण्ड में होली की ही तरह 'अर्सीना' नाम का त्योहार मनाया जाता है। इस मौके पर लोग एक दूसरे पर रंग डालते हैं। पुरानी दुश्मनी भूलकर एक-दूसरे को गले लगाते हैं।

यह पढ़ें...क्या जानते हैं बॉलीवुड के ये सितारे, कैसे खेलना पसंद करते हैं होली

कलरजाम- टेक्सस में 'कलरजाम' नाम से एक पर्व मनाया जाता है। लोग इस दिन नाच-गाने के साथ-साथ रंगों में डूबे हुए रहते हैं। यह त्योहार बिल्कुल भारत की होली जैसा ही होता है।

फेस्टिवल ऑफ कलर, होली जैसा यह त्योहार हिप्पियों के लिए जन्नत से कम नहीं होता।फेस्टिवल ऑफ कलर नाम से मनाए जाने वाले इस त्योहार में लोग जमकर झूमते नाचते और गाते हैं।

लाइफ इन कलर, एक बार फ्लोरिडा के एक कॉलेज में एक कलर पार्टी मनाई गई। जिसके बाद 'लाइफ इन कलर' नाम से कलर पार्टी मनाने का चलन पूरे विश्व में चल पड़ा . जाहिर है कि कलर पार्टी होली से ही प्रेरित थी।

suman

suman

Next Story