×

यूपी में नहीं है कोरोना संक्रमितों के सही आकंडे़: अखिलेश

संक्रमित लोगों की संख्या के सही आंकड़े भी नहीं मिल पा रहे हैं। रात को रिपोर्ट निगेटिव आती है तो सुबह तक पाॅजिटिव हो जाती है। अभी राज्य में 20 से अधिक संक्रमित जिलों में वेन्टीलेटर तक नहीं है।

SK Gautam
Published on: 4 May 2020 1:41 PM GMT
यूपी में नहीं है कोरोना संक्रमितों के सही आकंडे़: अखिलेश
X

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी में कोरोना महामारी से निपटने के यूपी सरकार के तरीके पर सवाल उठाते हुए कहा है कि संक्रमित लोगों की संख्या कम नहीं हो रही है और कई दर्जन मौतें हो चुकी हैं। संक्रमित लोगों की संख्या के सही आंकड़े भी नहीं मिल पा रहे हैं। रात को रिपोर्ट निगेटिव आती है तो सुबह तक पाॅजिटिव हो जाती है। अभी राज्य में 20 से अधिक संक्रमित जिलों में वेन्टीलेटर तक नहीं है। उन्होंने कहा है कि इसमें लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।

तीन बार लाॅकडाउन और नतीजा शिफर-अखिलेश

सपा अध्यक्ष ने कहा यूपी में सरकारी खजाने की हालत बिगड़ी हुई बताई जाती है। शराब की बिक्री से सरकार राहत पाने की उम्मीद कर रही है। भले ही उसके चाहे जितने दुष्प्रभाव हों। तीन बार लाॅकडाउन और नतीजा शिफर। उन्होंने कहा कि लगता है भाजपा सरकार में हर बात के लिए पंक्तिबद्ध रहना होगा। नोटबंदी से शराब की प्राप्ति तक लाइन में खड़े रहना भारतीयों की नियति हो गई है। उन्होंने सवाल किया कि क्या इसी तरह भारत की अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन डालर होगी?

उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ दल को इस संकट में भी अगले चुनाव की चिंता सता रही है, इसीलिए उसने विपक्ष का सहयोग लेने का कोई सही प्रयास नहीं किया है। विधानसभा का विशेष सत्र भी वह बुला नहीं रही है। भाजपा सरकार अपनी नकारात्मक सोच छोड़ नहीं पा रही है।

ये भी देखें: अभी-अभी बड़ा हादसा: मचा आग का कहर, जली 50 से ज्‍यादा झोपड़पट्टियां

उत्तर प्रदेश में भी अब प्रशासन उदासीन हो चला है-अखिलेश

अखिलेश ने कहा कि सपा मुखिया ने कहा कि हरियाणा के गुरूग्राम में अभी भी उत्तर प्रदेश के हजारों लोग फंसे हैं। अन्य प्रांतों में फंसे उत्तर प्रदेश के श्रमिकों का सही आंकड़ा भी नहीं है। अब दूसरे राज्यों की सरकारों द्वारा यूपी वालों की उपेक्षा किए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। अपने उत्तर प्रदेश में भी अब प्रशासन उदासीन हो चला है। महाराष्ट्र से पैदल चलकर कानपुर तक का लम्बा सफर तय करने वाले युवकों के लिए जिला प्रशासन ने कोई इंतजाम नहीं किया। न तो बाहर से आए श्रमिकों की सही ढंग से जांच हो रही है, न उनके रहने-खाने का कोई इंतजाम है।

गरीब का शोषण भाजपा माॅडल है-सपा अध्यक्ष

उन्होंने कहा कि भाजपा राज में भ्रष्टाचार भी नहीं थम रहा है। रेलवे ने यात्रियों से कमाया पैसा प्रधानमंत्री के कोष में दान किया। फिर वही पैसा वसूलने के लिए भूखे प्यासे और जैसे-तैसे अपने घर लौट रहे गरीब श्रमिकों से 50 रुपया सरजार्च लगा किराया लिया जा रहा है। आपदाकाल में भी गरीब का शोषण भाजपा माॅडल है। कामगारों और श्रमिकों के साथ सरकार जो दुव्र्यवहार कर रही है उससे देश के आत्मसम्मान को धक्का लग रहा है।

ये भी देखें: लॉक डाउन 3.0: बोरी व थैलों में भर कर ले गए शराब, पुलिस ने किया दो को गिरफ्तार

सपा अध्यक्ष ने भारतीय सेना की तारीफ करते हुए कहा कि कोरोना के खिलाफ कार्यरत डाक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ तथा पुलिस बल के सम्मान में अपने विमानों और हेलीकाप्टरों से पुष्प वर्षा कर सेना ने अभिनन्दनीय काम किया है। इस संकट में कोरोना योद्धाओं का मनोबल बढ़ाए रखना और उनके काम की सराहना करना हम सबका कर्तव्य है।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story