×

अभी-अभी यूपी में जोरदार धमाका: दहल गया प्रदेश, घरों से निकल कर भागे लोग

कोरोना वायरस के संकट के बीच उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनजर में बड़ा विस्फोट हो गया। जिसके पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक, एक घर में गैस सिलेंडर फटने से विस्फोट हुआ है।

Shivani Awasthi
Published on: 7 April 2020 3:46 AM GMT
अभी-अभी यूपी में जोरदार धमाका: दहल गया प्रदेश, घरों से निकल कर भागे लोग
X

मुज़फ्फरनगर: कोरोना वायरस के संकट के बीच उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनजर में बड़ा विस्फोट हो गया। जिसके पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक, एक घर में गैस सिलेंडर फटने से विस्फोट हुआ है। धमाका इतना भीषण था कि घर के परखच्चे उड़ गए। वहीं घायल को इलाज के लिए अस्पताल में आनन फानन में भर्ती करवाया गया।

गैस सिलेंडर फटने से बड़ा धमाका, रसोई के उड़े परखच्चे

मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का है, यहां थाना शाहपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव कसेरवा में मंगलवार को भीषण विस्फोट हो गया। धमाके से पूरा इलाका दहल गया।

ये भी पढ़ेंःदीपिका पादुकोण को क्यों आया गुस्सा, कहा- सेलिब्रिटीज को बेवकूफ समझना बंद करें..

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/04/WhatsApp-Video-2020-04-07-at-8.44.57-AM.mp4"][/video]

छत पर सो रहा युवक गम्भीर रूप से घायल, इलाज के लिए भर्ती

घटना के बाद लोग अपने अपने घरों से निकल कर भागे तो देखा एक घर में ब्लास्ट हुआ है। पुलिस को मामले की सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल को बचाया और अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया जा रहा है कि जब ये धमाका हुआ तो युवक घर की छत पर सो रहा था।

ये भी पढ़ेंःमस्जिदों में सख्ती को लेकर भिड़े दो बड़े शायर, इन शेरों के जरिये किया हमला

भीषण धमाके से रसोई भरभराकर गिरीः

वहीं धमाका इतना भीषण था कि छत भरभरा कर गिर गयी। पुलिस ने धमाके के कारणों का पता लगा लिया है। जानकारी के मुताबिक विस्फोट गैस सिलेंडर फटने के कारण हुआ, जिससे पूरी रसोई के परखच्चे उड़ गए। हालाँकि पुलिस पता लगा रही है कि गैस सिलेंडर के फटने की वजह क्या है। फ़िलहाल पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story