×

कृषि कार्यशाला का हुआ आयोजन, किसानों को दी गई जानकारियां

डॉ अरविंद कुमार सिंह अप कृषि निदेशक डॉ सी पी सचान द्वारा किसानों को वैज्ञानिक विधि से कृषि करने तथा पैदावार बढ़ाने के उपायों की चर्चा की गई।

Newstrack
Published on: 1 Oct 2020 11:41 AM GMT
कृषि कार्यशाला का हुआ आयोजन, किसानों को दी गई जानकारियां
X
डॉ अरविंद कुमार सिंह अप कृषि निदेशक डॉ सी पी सचान द्वारा किसानों को वैज्ञानिक विधि से कृषि करने तथा पैदावार बढ़ाने के उपायों की चर्चा की गई।

कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के ग्राम छतेनी में कृषि कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ डी आर सिंह द्वारा किसानों को उत्तम फसल पैदावार के लिए वैज्ञानिक विधि तरीकों उपकरणों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आए हुए विनोद कुमार यादव उप कृषि निदेशक कानपुर देहात द्वारा किसानों को कीटों से बचाव फसल के रखरखाव के बारे में कई तरीकों की जानकारी दी गई।

किसानों को दी गई फसल के रखरखाव की जानकारी

डॉ अरविंद कुमार सिंह अप कृषि निदेशक डॉ सी पी सचान द्वारा किसानों को वैज्ञानिक विधि से कृषि करने तथा पैदावार बढ़ाने के उपायों की चर्चा की गई। डॉ अरविंद कुमार वैज्ञानिक विज्ञान केंद्र दिलीप नगर द्वारा फसलों की मिली जुली पैदावार के लिए जानकारी दी गई। किसानों की मेहनत और और उनकी लागत के अनुसार उत्तम पैदावार तथा अधिक लाभ के लिए संशोधित संकर बीज वितरण का भी कार्य किया गया।

ये भी पढ़ें- कलयुग के श्रवण कुमार: मां के प्रति दिखाया सच्चा प्रेम, महिंद्रा भी हुए कायल

Agricultural Workshop बीज वितरण तथा कृषि कार्यशाला का हुआ आयोजन (फाइल फोटो)

जिसमें आसपास के गांव से आए हुए 100 से ज्यादा किसानों ने इस कार्यशाला में भाग लिया। उन्हें 1 एकड़ में बोलने योग्य राई के बीजों के पैकेट उपहार स्वरूप दिए गए तथा जानकारी भी दी गई कि किस तरह राई की बुवाई करनी है जिस से अधिक पैदावार हो सके।

कृषि वैज्ञानिक समय-समय पर करते रहते हैं खोज

Agricultural Workshop बीज वितरण तथा कृषि कार्यशाला का हुआ आयोजन (फाइल फोटो)

ये भी पढ़ें- भदोही: दलित किशोरी की पत्थरों के कुचलकर हत्या, परिजनों ने रेप, मर्डर की आशंका जताई

किसानों की बदहाली तथा फसलों में अधिक उत्पादन का ना होना एक चिंता का विषय है। इस विषय पर कृषि वैज्ञानिक खोज करते रहते हैं। जिससे अधिक से अधिक पैदावार के लिए उत्तम बीजों का निर्माण हो सके और उन बीजों को किसानों तक पहुंचाई जा सके और उन्हें जागरूक किया जाएगा।

Agricultural Workshop बीज वितरण तथा कृषि कार्यशाला का हुआ आयोजन (फाइल फोटो)

ये भी पढ़ें- इन 5 चर्चित अभिनेत्रियों ने कराया था सेक्स चेंज ऑपरेशन, रातों-रात हो गई थी फेमस

इसी बात को ध्यान रखते हुए कुलपति डॉ डी आर सिंह ने इस कार्यशाला में किसानों को कई तरीके की जानकारियां दीं। जिससे किसान अधिक से अधिक फसलों में पैदावार बढ़ा सकें। इस कार्यक्रम में डॉ आर एल आर्य कृषि वैज्ञानिक कानपुर देहात, बृजेंद्र कुमार यादव प्रभारी राजकीय कृषि बीज भंडार डीघ, यश कुमार ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर, आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट- मनोज सिंह

Newstrack

Newstrack

Next Story