×

कोरोना संकट में नाबालिग से 4 युवकों ने किया रेप, फिर जो हुआ जान कांप जाएगी रूह

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां कुरावली क्षेत्र में शनिवार को एक युवती प्लॉट में बेहोशी की हालत में पाई गई। होश आने पर उसने जो बताया उसके बाद लोगों दंग रह गए।

Dharmendra kumar
Published on: 16 May 2020 2:33 PM GMT
कोरोना संकट में नाबालिग से 4 युवकों ने किया रेप, फिर जो हुआ जान कांप जाएगी रूह
X

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां कुरावली क्षेत्र में शनिवार को एक युवती प्लॉट में बेहोशी की हालत में पाई गई। होश आने पर उसने जो बताया उसके बाद लोगों दंग रह गए। युवती ने बताया कि चार युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उन्होंने हाथ-पैर बांधकर उसे झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने नामजद युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

15 वर्षीय नाबालिग युवती शुक्रवार शाम करीब चार बजे घर से निकली। वो घर से 100 मीटर की दूरी पर एक टेलर की दुकान पर कुर्ता सिलाने गई थी। जब काफी देर बाद भी वो घर नहीं पहुंची तो परिजन अनहोनी होने से भयभीत हो गए। काफी तलाश के बाद भी युवती का कुछ नहीं पता चला। शनिवार की सुबह नाबालिग गांव के पास एक खाली पड़े प्लाट में झाड़ियों के बीच बेहोश मिली। उसके हाथ पैर बंधे हुए थे। जब उसे होश आया तो उसने सारी घटना बताई।

यह भी पढ़ें...लॉकडाउन 4.0 होगा ऐसा: बढ़ेगा इतने दिन, जाने अब मिलेगी कितनी छूट-कहां पाबंदी

जान से मारने की दी धमकी

पीड़िता ने बताया कि चार युवक रास्ते में उसे अगवा कर ले गए। झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने तमंचा लिया था। विरोध किया तो कनपटी पर तमंचा लगाकर धमकाया। परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे।

यह भी पढ़ें...श्रमिकों को लेकर प्रदेश में आई गुजरात से 223 ट्रेन, महाराष्ट्र से 97, पंजाब से 78

पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच की। पीड़िता ने समीर उर्फ इरशाद अली पुत्र अशरफ निवासी वैदनटोला, मनोज कुमार पुत्र राकेश निवासी बसंतपुर व दो अज्ञात पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। उक्त प्रकरण में नामजद दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लिया जा चुका है, आवश्यक कार्यवाही की जा रही है

यह भी पढ़ें...पुलिस को भनक भी नहीं लगी और राहुल पहुंच गये प्रवासी मजदूरों से मिलने, तभी…

थाना प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित किशोरी की तहरीर पर नामजद युवकों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दे रही है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story