×

पुलिस को भनक भी नहीं लगी और राहुल पहुंच गये प्रवासी मजदूरों से मिलने, तभी...

लॉकडाउन के बाद से देश भर से प्रवासी मजदूरों का पलायन जारी है। प्रवासी मजदूरों को लेकर सियासत भी गरमाने लगी है। सरकार जहां प्रवासी मजदूरों को हर संभव मदद पहुंचाने का दावा कर रही है।

Aditya Mishra
Published on: 16 May 2020 1:11 PM GMT
पुलिस को भनक भी नहीं लगी और राहुल पहुंच गये प्रवासी मजदूरों से मिलने, तभी...
X

नई दिल्ली: लॉकडाउन के बाद से देश भर से प्रवासी मजदूरों का पलायन जारी है। प्रवासी मजदूरों को लेकर सियासत भी गरमाने लगी है। सरकार जहां प्रवासी मजदूरों को हर संभव मदद पहुंचाने का दावा कर रही है।

वहीं विपक्ष इसे नाकाफी बताकर सरकार को आड़े हाथों लेने का काम कर रही है। शनिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पत्रकारों से बात की और लॉकडाउन पर अपनी राय रखी।

उसके बाद देर शाम वे दिल्ली में सुखदेव विहार फ्लाईओवर के पास प्रवासी मजदूरों से मिलने के लिए पहुंचे। उन्होंने मजदूरों से बात की और उनका हाल चाल जाना। मजदूरों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी संकट की इस घड़ी में उनके साथ है। उनकी मदद के लिए जो भी कदम उठाने होंगे। वो उठाया जाएगा।

राहुल गांधी ने दी मोदी सरकार को सलाह, ऐसे संभालें देश की अर्थव्यवस्था

मोदी सरकार पर राहुल गांधी लगातार पर बोल रहे हमला

बता दें कि राहुल गांधी मोदी सरकार को घेरने के लिए लगातार कोशिशें करते रहते हैं। लॉकडाउन के दौरान ही राहुल गांधी ने सरकार के कई फैसलों पर सवाल उठाए थे। प्रवासी मजदूरों के मुद्दे पर वह सरकार पर हमलावर हैं।

हाल ही में उन्होंने मजदूरों के पैदल अपने राज्य जाने का एक वीडियो साझा किया था। वीडियो के साथ ही राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि अंधकार घना है कठिन घड़ी है, हिम्मत रखिए- हम इन सभी की सुरक्षा में खड़े हैं। सरकार तक इनकी चीखें पहुंचा के रहेंगे, इनके हक की हर मदद दिला के रहेंगे। देश की साधारण जनता नहीं, ये तो देश के स्वाभिमान का ध्वज हैं। इसे कभी भी झुकने नहीं देंगे।

विशाखापट्टनम हादसा: राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ये बड़ी अपील

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story