झांसी: बीकेडी के छात्रों में दहशत, गोली से घायल छात्र ने तोड़ा दम

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के टपरियन निवासी संजय कुमार गुर्जर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मंथन सिंह सेंगर निवासी निवाड़ी ने उसके भतीजे हुक्मेन्द्र सिंह को कॉलेज के अंदर जान से मारने की नीयत से सिर पर गोली मार दी थी

suman
Published on: 20 Feb 2021 3:39 PM GMT
झांसी: बीकेडी के छात्रों में दहशत, गोली से घायल छात्र ने तोड़ा दम
X

झाँसी बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज में दिनदहाड़े हुए गोलीकांड को लेकर छात्र-छात्राओं में दहशत का माहौल बना हुआ है। शनिवार को दहशत के चलते अधिकांश कक्षाएं बंद रही है। उधर, कालेज के आस पास बने प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं में भी काफी दहशत है। इसके अलावा कॉलेज के पास बनी दुकानें भी बंद रही है। छात्रों ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उधर, गोली लगने से घायल छात्र हुक्मेन्द्र ने उपचार के दौरान दिल्ली में दम तोड़ दिया है।

छात्र ने क्लास में आकर उसको गोली मार दी

बता दें कि मथुरा के कोसीकला निवासी हुक्मेंद्र सिंह गुर्जर बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज में क्लास में पढ़ाई कर रहा था। इसी बीच एक साथी छात्र ने क्लास में आकर उसको गोली मार दी थी। उसको गोली मारकर छात्र गोंदू कंपाउंड स्थित चाणक्यपुरी कालोनी पहुंचा था। यहां रहने वाली छात्रा कृतिका त्रिवेदी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मंथन सिंह सेंगर निवासी रेलवे स्टेशन निवाड़ी मध्य प्रदेश को 32 की रिवाल्वर समेत पकड़ लिया था। इस घटना से कॉलेज के आस पास बनी दुकानों की शटर गिरकर बंद हो गई थी।

jhansi

कॉलेज में दहशत का माहौल

साथ ही कॉलेज के अंदर दहशत का माहौल पैदा हो गया था। दूसरे दिन कॉलेज में दहशत का माहौल बना हुआ है। कालेज की अधिकांश कक्षाएं बंद रही है। इसी तरह कालेज के आस-पास बनी दुकानें भी बंद दिखाई दी है। कालेज के छात्र-छात्राओं में भी दहशत बनी हुई है इसलिए इन लोगों ने स्कूल आना बंद कर दिया है।

वहीं, गोली लगने से घायल छात्र हुक्मेन्द्र सिंह को उपचार के लिए मेडिकल कालेज लाया गया था। हालात में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के लिए रिफर कर दिया था। उपचार के लिए हुक्मेन्द्र सिंह को दिल्ली में सफदरगंज स्थित अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान शनिवार को दोपहर 12 बजे दम तोड़ दिया। इसकी सूचना झाँसी के पुलिस अफसरों को दी गई है।

यह पढ़ें...बिहार में जहरीली शराब से तबाही: सात लोगों की मौत, चारों तरफ मचा कोहराम

शूटर छात्र पर दो मुकदमा दर्ज

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के टपरियन निवासी संजय कुमार गुर्जर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मंथन सिंह सेंगर निवासी निवाड़ी ने उसके भतीजे हुक्मेन्द्र सिंह को कालेज के अंदर जान से मारने की नीयत से सिर पर गोली मार दी थी जिससे लहुलुहान होकर घायल हो गया था। उसकी सहपाठी कृतिका त्रिवेदी को उसके घर पर जाकर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंथन सिंह सेंगर के खिलाफ दफा 302,307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। इसी तरह सीपरी बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह ने मंथन सिंह सेंगर के कब्जे से एक पिस्टल व कारतूस बरामद किए थे। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दफा 3/25/27 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर, गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश किया गया।

jhansi

यह पढ़ें...UP पंचायत चुनाव: आरक्षण के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को दी गई ट्रेनिंग

इन कॉलेजों पर रही कड़ी सुरक्षा

बीकेडी में हुए गोलीकांड को लेकर राजकीय महिला महाविद्यालय, आर्य कन्या इंटर कालेज, सूरज प्रसाद इंटर कालेज, लोकमान्य तिलक, कृष्णचंद्र इंटर कालेज, डॉ राजेन्द्र प्रसाद इंटर कालेज, बुविवि, बीबीसी आदि कालेजों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। इन्हीं कालेजों की कक्षाएं खाली रही है।

बी के कुशवाहा

suman

suman

Next Story