TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

दिल्ली में गठबंधन की सरकार! इस बड़े नेता ने दिए संकेत

दिल्ली में शनिवार 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव 2020 संपन्न हुआ है और 11 फरवरी को परिणाम घोषित होने के बाद ये साफ हो जाएगा कि दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी।

Shreya
Published on: 9 Feb 2020 7:52 AM GMT
दिल्ली में गठबंधन की सरकार! इस बड़े नेता ने दिए संकेत
X
दिल्ली में गठबंधन की सरकार! इस बड़े नेता ने दिए संकेत

नई दिल्ली: दिल्ली में शनिवार 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव 2020 संपन्न हुआ है और 11 फरवरी को परिणाम घोषित होने के बाद ये साफ हो जाएगा कि दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी। लेकिन नतीजों से पहले ही कई नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। परिणाम आने से पहले ऐसा भी कहा जा रहा है कि अगर दिल्ली में किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलता है तो कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक बार फिर मिलकर गठबंधन की सरकार बना सकती है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली से मुंबई व हावड़ा रूट पर 160 Km की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेन, जानिए क्यों?

दिल्ली में बनेगी गठबंधन की सरकार!

इस स्थिति को स्पष्ट करते हुए कांग्रेस पार्टी के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने कहा कि, यह परिणामों पर निर्भर करता है। रिजल्ट के सामने आने के बाद ही हम उस पर चर्चा कर सकते हैं। उन्होंने एग्जिट पोल्स के बारे में कहा कि, उन्हें एग्जिट पोल सर्वे सही नहीं लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि, मुझे नहीं लगता कि एग्जिट पोल के सर्वे सही हैं। सर्वे में जो बताया जा रहा है, कांग्रेस उससे बेहतर प्रदर्शन करेगी।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने की केजरीवाल की तारीफ

वहीं पीसी चाको के बाद कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी भी आम आदमी पार्टी की तारीफ करते नजर आएं। अधीर रंजन ने कहा कि, कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत से इस बार के चुनाव लड़े। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने अपने सांप्रयायिक एजेंडा के साथ काम किया और केजरीवाल जी ने विकास के एजेंडे पर चुनाव लड़ा। अगर केजरीवाल जीतते हैं तो वह विकास कार्य के एजेंडे की जीत होगी।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी किताब में भारत: जानें इंडिया के बारे में बच्चों को क्या पढ़ाता है पाक

11 फरवरी को आएंगे चुनाव के नतीजे

आपको बता दें कि कल यानि शनिवार को दिल्ली के सभी 70 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए। 11 फरवरी को नतीजे आने के बाद पता चलेगा कि आखिर दिल्ली की सत्ता में कौन बाजी मारेगा। हालांकि ज्यादातर एग्जिट पोल्स में दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी पार्ट की सरकार बनती हुई दिख रही है।

न्यूजट्रैक के एग्जिट पोल के मुताबिक...

न्यूजट्रैक को मिले आंकड़ों के मुताबिक आप को 50+-4, बीजेपी को 20+-5, और कांग्रेस 2+-1 सीटें मिल सकती हैं।

यह भी पढ़ें: भारी छूट के साथ फ्लिपकार्ट पर खास TV सेल, 11 फरवरी तक, मौका हाथ से ना जाने दें

Shreya

Shreya

Next Story