×

पीलीभीत: बांसुरी चौराहा बना शहर की नई पहचान, DM ने करवाया ये शानदार काम

बरेली के झुमका चौराहा की तर्ज पर पीलीभीत में बांसुरी चौराहा तैयार किया गया है। इसे खास शक्ल और सूरत देने की कवायद डीएम पुलकित खरे की है

Roshni Khan
Published on: 17 Feb 2021 8:31 AM GMT
पीलीभीत: बांसुरी चौराहा बना शहर की नई पहचान, DM ने करवाया ये शानदार काम
X
पीलीभीत: बांसुरी चौराहा बना शहर की नई पहचान, DM ने करवाया ये शानदार काम (PC: social media)

पीलीभीत: वसंत पंचमी के मौके पर देर रात विधायकों के साथ डीएम पुलकित खरे ने लोकार्पण कर पीलीभीत की पहचान को उभार करके उपहार के रुप में दिया है, 6 सौ किलोग्राम मैटल से निर्मित बांसुरी आसाम हाइवे पर अव लोग पीलीभीत की पहचान को शहर के अंदर घूसते ही समझ सकेगे,की पीलीभीत की आखिर पहचान क्या है, यही नहीं बांसुरी चौराहा अब पीलीभीत में नए सेल्फी प्वाइंट के रूप में उभरा है।

ये भी पढ़ें:तीन घंटे तक जाम में फंसे रहे कानपुर देहात के ADM, ये है बड़ी वजह

बासुरी चौराहा आसाम चौराहे का सौंदर्यीकरण करके किया गया है

दरअसल बरेली के झुमका चौराहा की तर्ज पर पीलीभीत में बांसुरी चौराहा तैयार किया गया है। इसे खास शक्ल और सूरत देने की कवायद डीएम पुलकित खरे की है, बासुरी चौराहा आसाम चौराहे का सौंदर्यीकरण करके किया गया है। यहां पीलीभीत की विश्व विख्यात बांसुरी को जो सम्मान दिया गया है उससे यहां हर कोई गदगद है।

शहर के बिजली घर के पास लालरोड देश-विदेश में बांसुरी के कारोबार के लिए जानी जाती है आजादी के बाद करीब पांच दशकों तक यहां की बनाई बांसुरी देश-विदेश में अपनी धाक जमा रही थी उस वक्त यहां पर 2,500 के करीब बांसुरी कारीगर थे जिनका हुनर संगीत की परख रखने वालों के सिर चढ़ कर बोल रहा था इसी वजह से पीलीभीत को बांसुरी नगरी के रूप में भी जाना जाता था।

सभी लोगों ने इसे करतल ध्वनि से सराहा

इसी के चलते मुरली वाले की जिस तान पर दुनिया मंत्रमुग्ध होती रही है उसी मुरली की बदौलत अब आसाम चौराहे को उसका नया नाम बांसुरी चौराहा मिल गया है। डीएम पुलकित खरे व एसपी जय प्रकाश ने अन्य प्रशासनिक अफसरों के साथ इस आयोजन को विशिष्ट बना दिया। बांसुरी चौराहे के लोकार्पण से पूर्व बांसुरी कलाकारों ने कई देश भक्ति गीत पेश किए और सभी लोगों ने इसे करतल ध्वनि से सराहा।

ये भी पढ़ें:बर्फीले तूफान से तबाही: अमेरिका में लाखों लोग मुसीबत में, जारी कहर से 21 की मौत

डीएम पुलकित खरे की नुमाइंदगी में जिले के सभी चौराहों का कायाकल्प हो रहा है और लोग बदलाव महसूस कर रहे हैं। आसाम हाइवे पर इस चौराहे के नए रंग रूप को देखने के लिए यहां हजारों की भीड़ उमड़ी और सभी ने इन प्रयासों को मुक्त कंठ से सराहा। डीएम ने बताया कि दुनिया में पीलीभीत की बांसुरी प्रसिद्ध हैं। बस एक प्रयास है कि इसे मुकाम दिया जाए।

रिपोर्ट- देश दीपक गंगवार

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story