×

खेत में लड़कियों का शव, पीलीभीत में मचा कोहराम, यूपी में फिर महिला अपराध

उत्तर प्रदेश में लड़कियां अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही है। क्योंकि जिस तरह से आए दिन लड़कियों के साथ ऐसे अमानवीय व्यवहार की खबरे आती ही रहती है। उससे लड़कियों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए है।

Newstrack
Published on: 23 March 2021 8:26 AM GMT
खेत में लड़कियों का शव, पीलीभीत में मचा कोहराम, यूपी में फिर महिला अपराध
X
यूपी में फिर महिला अपराध

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां शौच के लिए गई दो सगी बहनों की डेड बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यूपी में ऐसा पहली बार नहीं कि बेटियों के साथ ऐसे अपराध हुए है पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।

कब रुकेंगे ये मामले

उत्तर प्रदेश में यह पहला मामला नहीं है कि खेत में दो बहनों के शव बरामद किए गए हो। पहले भी यूपी में लड़कियों के साथ ऐसे अपराध के मामले सामने आ चुके है। लड़कियों के साथ हो रहे ऐसे घिनौने अपराध कब रूकेंगे यह कोई नहीं कह सकता। खास तौर पर उत्तर प्रदेश में लड़कियां अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही है। क्योंकि जिस तरह से आए दिन लड़कियों के साथ ऐसे अमानवीय व्यवहार की खबरे आती ही रहती है। उससे लड़कियों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए है।

खेत में मिले सगी बहनों के शव

ताजा मामला पीलीभीत के थाना बीसलपुर के गांव कासिमपुर का है। जहां भट्ठे में काम करने वाली दो सगी बहनों के शव खेत में बरामद हुए। जानकारी के मुताबिक शाम 7 बजे दोनों बहने शौच के लिए गई थी जब रात के 10 बजे तक दोनों घर वापस नहीं आई। तो घरवालों ने उनकी तलाश शुरू की जिसके बाद एक बेटी का शव खेत में जमीन पर पड़ा मिला जिसकी उम्र 17 साल बताई जा रही है, वहीं दूसरी बेटी को परिवार वाले रात भर ढूंढते रहे लेकिन वह नहीं मिली। सुबह होते ही दूसरी बेटी को ढूंढने के लिए परिवार वाले फिर से निकले, तो उसका शव पेड़ पर लटकता हुआ पाया गया, जिसकी उम्र 20 साल बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक लड़कियों के गले पर चोट के निशान हैं। मामले को लेकर छानबीन की जा रही है।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/03/WhatsApp-Video-2021-03-23-at-1.26.55-PM.mp4"][/video]

ये भी देखिये: संसद में गंदी हरकत: सांसदों के अश्लील वीडियो लीक, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

उन्नाव का मामला

इससे पहले उन्नान के असोहा थाना क्षेत्र में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। जहां सरसों के खेत में एक ही परिवार की तीन किशोरियां सदिग्ध परिस्थितियों में मिली थीं। इस खेत पर लड़कियां रोज की तरह पशुओं के लिए चारा लेने गईं थी। तीन में से 2 लड़कियों की मौत हो गई थी वहीं एक लड़की का इलाज चल रहा। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

हाथरस मामला

यूपी के हाथरस में भी खेत में बेटी का शव मिलने से हड़कंप मच गया था। 19 वर्षीय दलित लड़की के साथ कथित गैंगरेप हुआ था। जिसके बाद उसकी मौत हो गई इस घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। देश की बेटियों को साथ हो रहे ऐसे घिनौने अपराधों में आखिर कब लगाम लगेगी और बेटियों को कब इंसाफ मिलेगा।

रिपोर्टर- देश दीपक गंगवार

ये भी देखिये: यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल- पंचायत चुनाव से पहले ताबड़तोड़ तबादले, 125 DSP बदले

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story