Pilibhit News: रेप के बाद मुकदमा वापस लेने की मिल रही धमकी, पीड़िता ने सीएम आवास पर आत्मदाह की दी चेतावनी

Pilibhit News: दुष्कर्म की शिकार हुई पीड़िता द्वारा मुकदमा वापस न लेने पर आरोपितों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़िता ने परेशान होकर एसपी और सूबे के मुख्यमंत्री से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Pranjal Gupata
Published on: 27 July 2023 3:02 PM GMT
Pilibhit News: रेप के बाद मुकदमा वापस लेने की मिल रही धमकी, पीड़िता ने सीएम आवास पर आत्मदाह की दी चेतावनी
X
रेप के बाद मुकदमा वापस लेने की मिल रही धमकी: Photo- Newstrack

Pilibhit News: यूपी के पीलीभीत जनपद में दुष्कर्म की शिकार हुई पीड़िता द्वारा मुकदमा वापस न लेने पर आरोपितों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़िता ने परेशान होकर एसपी और सूबे के मुख्यमंत्री से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। गिरफ्तारी न होने पर लखनऊ में सीएम आवास पर आत्मदाह करने के लिए मजबूर होने की धमकी दी है। वही पीड़िता ने थाना बिलसंडा पुलिस को मामले में जिम्मेदार बताया है।

देवर ने किया था रिश्तों को शर्मसार

दरअसल जनपद पीलीभीत के थाना बिलसंडा क्षेत्र की एक पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी ढाई साल पहले जनपद शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र के नवदिया बंकी गांव के रहने वाले सुखवीर सिंह के साथ हुई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया है, उसके पति के एक महिला के साथ नाजायज संबंध चल रहे है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर खामोश कर दिया गया।

पीड़िता का कहना है उसका ससुर लखविंदर सिंह और देवर लवप्रीत सिंह उसके ऊपर पहले से ही गंदी नजर रखता था। आरोप है 29 अप्रैल को पीड़िता घर पर अकेली थी, तभी उसके देवर ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मगर, पीड़िता ने समाज की लोक लज्जा को वजह से किसी को नहीं बताया। पीड़िता का कहना है उसने मजिस्ट्रेटी बयान में रेप होने की घटना की बात बताई।

आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग

आरोप है उसके द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे को वापस न लेने पर आरोपित जान से मारने की धमकी दे रहे है। वहीं पीड़िता ने पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक और सीएम योगी से मामले की शिकायत की है। अगर आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होगी तो वह जल्द ही मुख्यमंत्री आवास पर जाकर आत्मदाह करने के लिए मजबूर होगी, जिसकी जिम्मेदार थाना बिलसंडा पुलिस होगी। पीड़िता की इस चेतावनी से जनपद पुलिस में हड़कंप मचा है। सूत्र बताते हैं कि जल्द ही अफसरों का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़िता से मुलाकात कर उसकी समस्याओं की जानकारी लेगा।

Pranjal Gupata

Pranjal Gupata

Next Story