×

घूमना है तो यहां ज़रूर जाएं, दुनिया की सबसे खूबसूरत जगह हैं ये

अगर आपको कहीं घुमने जाना हो तो आप हमेशा सोचते हैं किसी अच्छी और शांत जगह पर जाएं। हम आपके लिए दुनिया के टॉप 10 शहरों के नाम लाए हैं।

Roshni Khan
Published on: 24 Nov 2019 11:31 AM GMT
घूमना है तो यहां ज़रूर जाएं, दुनिया की सबसे खूबसूरत जगह हैं ये
X

नई दिल्ली: अगर आपको कहीं घुमने जाना हो तो आप हमेशा सोचते हैं किसी अच्छी और शांत जगह पर जाएं। हम आपके लिए दुनिया के टॉप 10 शहरों के नाम लाए हैं। जहां जाने के बाद आपको काफी अच्छा लगेगा। जहां की सुंदरता आपके मान में बस जाएगी और आपका मन यहां बार-बार जाने का करेगा। ये टॉप 10 शहर टूरिज्म के मामले में काफी अच्छे व खूबसूरत हैं।

ये भी देखें:तस्वीर का सच! क्या महारानी लक्ष्मीबाई की ये तस्वीर असली है आईये जानते हैं

ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड

ज्यूरिख की सबसे खास बात यहां का पब्लिक ट्रांसपॉर्ट है जिसकी जितनी भी तारीफ की जाए कम है। यह वैसे कुछ शहरों में शामिल है जहां खास शहर देहात क्षेत्र से भी जुड़े हुए हैं। यह काफी खूबसूरत शहर है।

वियना, ऑस्ट्रिया

ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। वियना की जनसंख्या 2.1 मिलियन के करीब है। हरियाली के साथ वहां कई खूबसूरत झीलें और बीच हैं। वहां का पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी काफी सस्ता है।

कोपनहेगन, डेनमार्क

कोपनहेगन, डेनमार्क

डेनमार्क के शहर कोपनहेगन का हरा-भरा माहौल, रहने का स्तर और परिवहन सिस्टम दुनिया के लिए उदाहरण के समान है। सालों से यहां साइकिल संस्कृति चली आ रही है जो पर्यावरण के लिए बहुत ही लाभदायक है। यह इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है।

लग्जमबर्गलग्जमबर्ग

लग्जमबर्ग यूरोप का एक छोटा देश है और इसकी राजधानी है लग्जमबर्ग सिटी। इस देश को आप सिर्फ दो घंटे में घूम सकते हैं। यहां आप मोसेल नदी के किनारे स्थित अंगूर के बगान, आर्डेन की खूबसूरत घुमावदार घाटी के अलावा हिस्टोरिक महलों और पुराने फार्महाउस वाले आकर्षक गांवों को देख सकते हैं। यहां का पब्लिक ट्रांसपॉर्ट सभी के लिए फ्री है।

हेलसिंकी, फिनलैंड

​हेलसिंकी, फिनलैंड

हेलसिंकी, फिनलैंड की राजधानी है और इसे ‘ब्लू सिटी’ के नाम से जाना जाता है। फिनलैंड में कई छोटी-बड़ी झीलें है, जिनकी संख्या करीब 2 लाख हैं। हेलसिंकी में सबसे ज्यादा झीलें हैं, जिसकी वजह से इसे ‘ब्लू सिटी’ के नाम से जाना जाता है।

ताइपे, ताइवान

ताइपे, ताइवान

ताइवान की राजधानी है ताइपे। यह देश की राजनितिक, आर्थिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र है। यह पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है और इसी शहर में दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची बिल्डिंग मौजूद है। यहां की ऐतिहासिक इमारतों के अलावा भी काफी ऐसी चीजें मौजूद हैं, जो सैलानियों को हैरत में डाल सकते हैं।

ये भी देखें:Bigg Boss 13 – भोजपुरी स्टार खेसारी हुए बेघर, सिद्धार्थ पर लगाया टॉर्चर का आरोप

ओस्लो, नार्वे

ओस्लो, नार्वे

नार्वे की राजधानी ओस्लो फ्योर्ड खाड़ी के पास है। यह शहर स्कीइंग के शौकीन लोगों के बीच काफी फेमस है। यहां घूमने, करने और देखने के लिए काफी कुछ है। स्कीइंग के लिए ओस्लो के चारों ओर 2600 किलोमीटर लम्बे क्रॉस कंट्री ट्रैक बनाया गया है।

ओटावा, कनाडा

ओटावा, कनाडा

ओटावा कनाडा की राजधानी है। दुनिया के टॉप अच्छे शहरों की लिस्ट में इस शहर को आठवें नंबर पर रखा गया है। सैलानिओं के बीच फेमस इस शहर की खूबसूरती देखने लायक है।

कील, जर्मनी

कील, जर्मनी

जर्मनी के उत्तरी राज्य श्लेसविग-होल्श्टाइन की राजधानी कील इस लिस्ट में नौवें स्थान पर काबिज है। यह शहर बाल्टित सागर के किनारे बसा हुआ है। यहां घुमने के लिए काफी कुछ है।

ये भी देखें:कर्तव्यों का बोध कराती मूल्यपरक शिक्षा: HRD मिनिस्टर रमेश पोखरियाल

जिनेवा स्विटजरलैंड

जिनेवा स्विटजरलैंड

जिनेवा स्विटजरलैंड का दूसरा सबसे बड़ी आबादी वाला शहर है। कई बड़ी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के मुख्यालय जिनेवा में ही हैं। इनमें रेड क्रॉस, WTO और अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन मौजूद हैं।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story