×

Firozabad News: आंध्र प्रदेश से गाजियाबाद ले जा रहे थे डेढ़ करोड़ का गांजा, पुलिस ने ऐसे जाल बिछाकर किया गिरफ्तार

Firozabad News: पुलिस ने दो तस्कर लल्लन खां और राजू को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य सरगना सलीम खां फरार हो गया है। आरोपी से पूछताछ में पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि और कितने लोग उनके साथ इस तस्करी में लिप्त हैं।

Brajesh Rathore
Published on: 19 April 2023 7:02 PM GMT
Firozabad News: आंध्र प्रदेश से गाजियाबाद ले जा रहे थे डेढ़ करोड़ का गांजा, पुलिस ने ऐसे जाल बिछाकर किया गिरफ्तार
X
फिरोजाबाद में गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार: Photo- Newstrack

Firozabad News: जनपद पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि आंध्र प्रदेश से गाजियाबाद के लिए गांजा तस्करी करने का लोग गोरखधंधा कर रहे हैं। जिसको लेकर थाना रामगढ़ पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने फिरोजाबाद में चनौरा पुल के पास एशियन पेंट की गाड़ी के अंदर से 226 किलो गांजा बरामद किया। जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत डेढ़ करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस को देख कर तीनों तस्कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने दो तस्कर लल्लन खां और राजू को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य सरगना सलीम खां फरार हो गया है। आरोपी से पूछताछ में पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि और कितने लोग उनके साथ इस तस्करी में लिप्त हैं।

पेंट के वाहन में छुपाया गया था गांजा

एसपी सिटी फिरोजाबाद सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी करने को लेकर कई दिनों से ट्रैकिंग की जा रही थी। पुलिस को लगातार इस बारे में सूचनाएं मिल रहीं थीं। इस बारे में मुखबिर द्वारा थाना रामगढ़ पुलिस को बताया कि यहां से गांजे की खेप गुजरने वाली है। सूचना के बाद क्राइम ब्रांच इसको लेकर जांच में जुट गई थी। रामगढ़ पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने चनोरा पुल के पास संदिग्ध गाड़ी को रुकवाया। उसकी तलाशी ली गई तो उसके अंदर से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया गया।

इस दौरान आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनसे गहराई से पूछताछ कर इस पूरे नेक्सेस को बेनकाब करने के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को शक है कि इस गिरोह के तार काफी दूर-दूर तक जुड़े हो सकते हैं। फरार हो गए आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस की टीमों को गठन किया गया है। यह भी जांच की जा रही है कि पूर्व में इन लोगों ने कहां-कहां गांजा सप्लाई किया था। बताया जा रहा है कि जल्द ही इस मामले से जुड़े सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Brajesh Rathore

Brajesh Rathore

Next Story