×

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालिका समेत 7 गिरफ्तार, ट्रेंड कुत्ता ऐसा करता था मदद

किदवई नगर पुलिस ने गुरुवार को सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मकान में छापेमारी कर के देह व्यापर लिप्त संचालिका और तीन युवतियों के साथ दो ग्राहकों व ब्रोकर को गिरफ्तार किया है। इस रैकेट में एक पालतू कुत्ते का अहम रोल सामने आया है।

Dharmendra kumar
Published on: 12 April 2019 10:50 AM GMT
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालिका समेत 7 गिरफ्तार, ट्रेंड कुत्ता ऐसा करता था मदद
X

कानपुर: किदवई नगर पुलिस ने गुरुवार को सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मकान में छापेमारी कर के देह व्यापर लिप्त संचालिका और तीन युवतियों के साथ दो ग्राहकों व ब्रोकर को गिरफ्तार किया है। इस रैकेट में एक पालतू कुत्ते का अहम रोल सामने आया है। यह कुत्ता गेट के पास रेकी करता था और आने जाने वालों पर नजर रखता था। कुत्ता भौंक कर संचालिका को संकेत देता था कि कोई गेट पर आया है। संचालिका ने इसे ट्रेंड किया था कि किस तरह से पूरे मकान पर नजर रखनी है।

किदवई नगर थाना क्षेत्र स्थित डब्लू ब्लॉक में एक सेक्स रैकेट का संचालन हो रहा था। घाटमपुर की रहने वाली महिला इस सेक्स रैकेट को ऑपरेट कर रही थी। महिला के पति जिसके पति का नाम चंद्रेश है। महिला ने संदीप अग्रवाल से मकान किराए पर लिया था। इस किराए के मकान में वो देह व्यापर का कारोबार कर रही थी।

यह भी पढ़ें...ब्रह्मपुत्र क्रैकर एंड पॉलिमर लिमिटेड में अप्रेंटिसशिप का मौका, 30 अप्रैल तक करें आवेदन

रैकेट की संचालिका का कहना है कि वह 6 दिन पहले ही डब्लू ब्लॉक में मकान किराए पर लिया था। एक मेरा साथी है राधे तिवारी उसके संपर्क में ये सभी लडकियां थीं। उसके माध्यम से मैं भी इन्हें जानने लगी। उसने बताया कि वासुदेव ग्राहकों को लेकर आता था। ये हमारे लिए ब्रोकर का काम करता था।

यह भी पढ़ें...आयुष्‍मान भारत योजना: मोदी की महत्वपूर्ण योजना के नाम पर चल रही हैं शाहजहांपुर में ठगी

आरोपी महिला ने बताया कि जिन लडकियों की माली हालत ठीक नहीं होती थी। उस पर परिवार चलाने और जिम्मेदारियों का बोझ होता था। वो स्वेच्छा से यहां पर आती थी किसी पर कोई दबाव नहीं बनाया जाता था। उसने बताया कि पब नश्ल का कुत्ता है इसको ट्रेंड किया था और ये पूरे मकान की रेकी करता था। यदि कोई आता था तो ये भौंकते हुए हमें संकेत देता था। जब वो भौंकता था तो हमें आहट हो जाती थी कि कोई आया है।

यह भी पढ़ें...मतदान में भी आगे रहा है राजस्थान का सबसे उपजाऊ इलाका गंगानगर

सीओ बाबुपुरवा मनोज कुमार के मुताबिक हमें स्थानीय लोगों से जानकारी मिली थी कि साकेत नगर में सेक्स रैकेट चल रहा है। जब हमने छापेमारी की तो मकान से तीन लडकियों के साथ संचालिका मिली। इसके साथ ही वहा से दो ग्राहक मुकेश और शैलेन्द्र के साथ ब्रोकर वशुदेव को पकड़ा गया है। संचालिका का कहना है कि 6 दिन पहले ही मकान को किराए पर लिया गया है। सभी पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story