×

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना: उत्तर प्रदेश को देश में मिला पहला स्थान

Manali Rastogi
Published on: 17 Jun 2023 5:48 AM GMT (Updated on: 17 Jun 2023 6:37 AM GMT)
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना: उत्तर प्रदेश को देश में मिला पहला स्थान
X

धनंजय सिंह धनंजय सिंह

लखनऊ: ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः’ इसका मतलब यह है कि जहां नारी की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं। सरकार ने महिला सशक्तिकरण को लेकर कई मजबूत कदम उठाए हैं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ से लेकर बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं और उनके जीवन और उनकी दीर्घकालिक संभावनाओं को सुधारने के लिए कई पहल की है।

महात्मा गांधी ने कहा था कि जब नारी शिक्षित होती है तो दो परिवार शिक्षित होते हैं। कहना गलत नहीं होगा कि मानवता की प्रगति महिलाओं के सशक्तिकरण के बिना अधूरी है। आज मुद्दा महिलाओं के विकास का नहीं, बल्कि महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास का है।

यह भी पढ़ें: अभी अभी हुआ धमाका! यहां 15 लोग घायल

नारी सशक्तिकरण की दिशा में सीएम योगी की पहल पर 20 नंबवर 2018 से 18 दिसंबर 2018 तक 'नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान' चलाया गया। इस अभियान के तहत उत्तर प्रदेश की महिलाओं के विकास को लेकर कई कार्यक्रम चलाए गए और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में काम हुआ।

प्रथम स्थान पर यूपी

आज उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में देश में प्रथम स्थान पर है, इस योजना के तहत गरीब महिलाओं को एक करोड़ 35 लाख नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए गए हैं। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने वृंदावन में निराश्रित महिलाओं के लिए एक हजार बेड का आश्रय सदन बनाया है।

Image result for प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़ें: भारतीय सिंगर का ‘अपनों’ पर हमला, पाकिस्तान पर कही ये बड़ी बात

इसके साथ ही 181 महिला हेल्प लाइन व रेस्क्यू वैन की सेवा प्रदेश के सभी जिलों में संचालित की गई हैं। सरकार ने कन्या भ्रूण हत्या को रोकने तथा बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए सीएम योगी ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना लागू की।

यह भी पढ़ें: शहीद ए भगत! भारत मां का वो लाल, जिसका नाम ही युवाओं के लिए जोश

प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत अब तक 18,57,038 लाभार्थीयों को लाभान्वित किया। सितंबर 2019 में धात्री माताओं एवं शिशुओं के लिए पोषण माह कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है।

कई लाभार्थियों को किया पेंशन का भुगतान

पति की मृत्यु के उपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना के अंतर्गत साल 2017-18 में कुल 19,36,714 लाभार्थियों को पेंशन का भुगतान किया गया। वित्तीय वर्ष 2018-19 में 21,68,795 लाभार्थियों को पेंशन का भुगतान किया गया। इस प्रकार निराश्रित महिला पेंशन योजना में 23,2081 लाभार्थियों की वृद्धि हुई है।

Image result for प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़ें: लता का ये राज कोई नहीं जानता होगा, बहन ने बताया तो दंग रह गए सभी

किसी भी प्रदेश के विकास और प्रगति के लिए महिलाओं की सहायता और भागीदारी महत्वपूर्ण और आवश्यक है। इस भागीदारी को सुनिश्चित करने और प्रोत्साहित करने के लिए योगी सरकार लगातार ऐसे कदम उठा रही है। ताकि महिलाएं उद्यमिता प्रशिक्षण लेकर स्वांबलंबन बने, शिक्षित हो, और घर परिवार की हर मोर्चे पर स्वास्थ्य से लेकर वित्तीय पैमाने पर सहायता कर सकें।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story