×

Pratapgarh News: सपा नेता गुलशन यादव पर छेड़खानी, लूट का केस दर्ज, ये है पूरा मामला

Pratapgarh News: पड़ोस में रहने वाली महिला नें कुंडा कोतवाली में छेड़छाड़, लूट, मारपीट सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। गुलशन सहित अन्य पांच लोगों पर कपड़े फाड़ने जैसे आरोप लगाया गया हैं। गुलशन याजदव की पत्नी सीमा यादव वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।

Anant Shukla
Published on: 17 April 2023 3:37 PM GMT (Updated on: 17 April 2023 3:51 PM GMT)
Pratapgarh News: सपा नेता गुलशन यादव पर छेड़खानी, लूट का केस दर्ज, ये है पूरा मामला
X
samajwadi party leader gulshan yadav (Photo-Social Media)

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ समाजवादी पार्टी नेता गुलशन यादव के खिलाफ छेड़खानी और लूटपाट का मुकदमा दर्ज किया गया गया है। मुकदमा उनके पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने कुंडा थाने में दर्ज कराया है। गुलशन सपा के टिकट पर राजाभैया के खिलाफ कुंडा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं।

पड़ोस में रहने वाली महिला नें कुंडा कोतवाली में छेड़छाड़, लूट, मारपीट सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। गुलशन सहित अन्य पांच लोगों पर कपड़े फाड़ने जैसे आरोप लगाया गया हैं। गुलशन याजदव की पत्नी सीमा यादव वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। इस बार फिर सपा नें मैदान में हैं। आरोप लगने के बाद राजनीति गरमाता दिख रहा है। आरोप ऐसे समय लगा है जब जब चुनाव में कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में चुनाव का माहौल गरमाता दिख रहा है।

कौन है गुलशन यादव?

गुलशन यादव का जन्म प्रतापगढ़ जिला के कुंडा के मऊदारा गांव में हुआ। गुलशन के पिता का नाम सुंदर लाल यादव है। गुलशन कुल तीन भाई बहन हैं। छोटा भाई छविनाथ यादव सपा के प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष है। गुलशन की राजनीतिक शुरुआत राजाभैया के साथ हुई थी। राजाभैया के खिलाफ गवाही देने वाले राजेंद्र यादव की हत्या के बाद गुलशन चर्चा में आए। इस केस में इन्हे जेल भी जाना पड़ा था। उस समय गुलशन को राजाभैया का बेहद करीबी माना जाता था। अब राजाभैया को ही चुनाव में चुनौती दे रहे हैं।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story