×

हत्याओं से कांपा यूपी: अब प्रयागराज बना निशाना, हर तरफ पसरा मातम

शुक्रवार सुबह कानपुर में हुई भयावह घटना ने पूरे प्रदेश को हिला दिया है। कानपुर में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के मामले में जांच शुरू ही हुई थी, कि प्रयागराज में हुई हत्याओं की घटना ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है।

Newstrack
Published on: 3 July 2020 8:29 AM GMT
हत्याओं से कांपा यूपी: अब प्रयागराज बना निशाना, हर तरफ पसरा मातम
X
हत्याओं से कांपा यूपी: अब प्रयागराज बना निशाना, हर तरफ पसरा मातम

लखनऊ। शुक्रवार सुबह कानपुर में हुई भयावह घटना ने पूरे प्रदेश को हिला दिया है। कानपुर में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के मामले में जांच शुरू ही हुई थी, कि प्रयागराज में हुई हत्याओं की घटना ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। प्रयागराज में शु्क्रवार को ही एक ही परिवार केे चार लोगों की नुकीले हथियार से हत्या कर दी गई। जिसमें परिवार के एक सदस्य की हालत बेहद गंभीर है। भोर के अंधरे में कतीलों ने सो रहे परिवार पर हमला बोला था।

ये भी पढ़ें... कानपुर कानपुर कांड का खुलासा: 8 पुलिसकर्मियों की हत्या से कांपा यूपी, हुई ताबड़तोड़

घर में सोए हुए थे

ये मामला प्रयागराज के पटेलनगर के शुकुल गांव का है। मामले में बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले विमलेश पाण्डेय (40) अपने परिवार के साथ घर में सोए हुए थे। शुक्रवार सुबह गांव के लोगों को हत्या का पता चला तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो देखा कि विमलेश के पूरे परिवार की हत्या कर दी गई है।

प्रयागराज हत्याकांड में मारे गए लोगों में विमलेश पांडे, उनका बेटा सोमू (22), शिबू (19), प्रिंस (18) शामिल हैं। वहीं विमलेश की पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें... बाहुबली अतीक अहमद का भाई हुआ गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

विमलेश पेशे से वैद्य

प्रयागराज में हुए इस हत्याकांड ने हर किसी को भौचक्का कर दिया है। ऐसा बताया जा रहा है कि यह परिवार गरीब था। परिवार के मुखिया जो कि विमलेश पाण्डेय थे, वे पेशे से वैद्य थे।

विमलेश जड़ी-बूटी बेचते थे और उसी से परिवार का पालन-पोषण करते थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। ऐसे इन हत्याओं को क्यों अंजाम दिया गया? इस बात से सभी हैरान है। हालांकि विमलेश की पत्नी को अभी तक होश नहीं आया है। फिलहाल जांच जारी है।

ये भी पढ़ें...सरेआम मंत्री की हत्या करने वाला विकास दुबे, अपराधों से भरा है इतिहास

Newstrack

Newstrack

Next Story