×

यूपी में गेहूं खरीद के लिए 6000 क्रय केंद्र खोलने की तैयारी

प्रदेश सरकार किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उनकी फसल को खरीदे जाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जिसके तहत  प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक 657.90 लाख कुंतल धान किसानों से खरीदा गया है, जो पिछले वर्ष से लगभग डेढ़ गुना अधिक है। 

Monika
Published on: 17 Feb 2021 4:02 PM GMT
यूपी में गेहूं खरीद के लिए 6000 क्रय केंद्र खोलने की तैयारी
X
यूपी में गेहूँ खरीद के लिए 6000 क्रय केंद्र खोलने की तैयारी

लखनऊ: प्रदेश सरकार किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उनकी फसल को खरीदे जाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जिसके तहत प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक 657.90 लाख कुंतल धान किसानों से खरीदा गया है, जो पिछले वर्ष से लगभग डेढ़ गुना अधिक है।

किसानों को किसी प्रकार की समस्या न आए

राज्य सरकार की तरफ से कहा गया है कि जिलाधिकारी की यह जिम्मेदारी है कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो तथा क्रय केन्द्र सुचारू रूप से कार्य करे। किसी भी प्रकार की अधिकारियो/ कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरती जाती है तो उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। धान क्रय केन्द्र पर शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी की जिम्मेदारी होगी। धान क्रय केंद्रों पर जिलाधिकारी द्वारा निरन्तर सत्यापन अनुश्रवण तथा आकस्मिक निरीक्षण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि गेहूं की खरीद किए जाने के लिए प्रदेश में 6000 क्रय केन्द्र खोले जाने की तैयारी की जा रही है।

एक दिन में इतने सैम्पल की जांच

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,23,069 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,99,16,634 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 67 नये मामले आये हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 226 तथा अब तक 5,91,013 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,85,284 क्षेत्रों में 5,11,402 टीम दिवस के माध्यम से 3,14,63,035 घरों के 15,27,90,861 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

ये भी पढ़ें : अयोध्या बनेगा बेहतर, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की योजना पर हो रहा काम

प्रदेश में मिशन रोजगार चलाया जा रहा

सहगल ने बताया कि युवाओं के लिए प्रदेश में मिशन रोजगार चलाया जा रहा है। प्रदेश सरकार युवाओं को सरकारी नौकरी, रोजगार, स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम चला रही है। उन्होंने बताया कि सभी आयोगों, विभागों, निगमों, परिषदों की रिक्तियों को भरने के लिए प्रक्रिया की जा रही है।

श्रीधर अग्निहोत्री

ये भी पढ़ें : एटा DM पर भड़के पवन ठाकुर, बोले- इन्हें किसानों के पसीने से बदबू आती है

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story