×

फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी कर रहा प्राचार्य बर्खास्त

प्राचार्य विनय दुबे के द्वारा फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र लगाने की जनकारी प्रबन्ध समिति को होते ही विद्यालय प्रबंधक श्रीमती माधुरी तिवारी ने उक्त प्रचार्य की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से निरस्त कर सम्बंधित विभाग को सूचित कर दिया है।

SK Gautam
Published on: 10 July 2019 2:03 PM
फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी कर रहा प्राचार्य बर्खास्त
X

जौनपुर : फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी कर रहे संस्कृत महाविद्यालय के प्रचार्य को बर्खास्त कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक आदर्श श्रीराम संस्कृत महाविद्यालय छंगापुर लेदुका बदलापुर जौनपुर में विनय दुबे पुत्र जयप्रकाश दुबे निवासी लेदुका कटहरी प्राचार्य के पद पर वर्ष 2015 में नियुक्त हुए थे।

शिकायत पर दिनांक 5 मई 2019 को प्रबन्ध समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभी शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों व अनुभव प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराया जाय। विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए सम्बंधित विभागों को रजिस्ट्री पत्र भेजा गया रजिस्ट्री पत्र वापस आने पर प्रबन्ध समिति द्वारा सम्बंधित विद्यालय की जांच की गयी तो पता चला कि विनय दुबे जिस कथित महाविद्यालय श्री दुर्गा देवी संस्कृत महाविद्यालय का अनुभव प्रमाण पत्र लगाया है।

उस नाम का कोई महाविद्यालय अस्तित्व में नही है प्राचार्य विनय दुबे के द्वारा फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र लगाने की जनकारी प्रबन्ध समिति को होते ही विद्यालय प्रबंधक श्रीमती माधुरी तिवारी ने उक्त प्रचार्य की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से निरस्त कर सम्बंधित विभाग को सूचित कर दिया है।

प्रबंधक ने बताया कि उक्त प्रचार्य महाविद्यालय में कागजातों की हेरफरी कर लाखो रुपये का गवन किया है इस सम्बंध में लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र थाना बदलापुर व पुलिस अधीक्षक जौनपुर को दे दिया है।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!