×

प्रियंका का मोदी पर निशाना: कानूनों से केवल इनका भला, किसानों का उड़ा मजाक

प्रियंका गांधी ने कहा कि प्राइवेट मंडियों में MSP मिलना ही बंद हो जाएगा। नए कानूनों से केवल उद्योगपतियों का भला होगा, किसानों का नहीं।

Shreya
Published on: 15 Feb 2021 10:14 AM GMT
प्रियंका का मोदी पर निशाना: कानूनों से केवल इनका भला, किसानों का उड़ा मजाक
X
प्रियंका का मोदी पर निशाना: कानूनों से केवल इनका भला, किसानों का उड़ा मजाक

बिजनौर: अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक्टिव हो गई हैं। इसी क्रम में आज वो उत्तर प्रदेश के बिजनौर में किसान महापंचायत में पहुंची और महापंचायत को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। यहां कृषि कानूनों पर भी प्रियंका ने अपनी बात रखी।

पीएम के राज में कुछ नहीं हो रहा

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को जनता ने दो बार चुना, क्योंकि उनसे कुछ उम्मीदें रही होगी। प्रधानमंत्री ने बार-बार रोजगार, किसानों की बात की, लेकिन उनके राज में कुछ नहीं हो रहा है। उन्होंने कृषि कानून पर कहा कि मोदी सरकार जो कानून लेकर आई है, उससे उद्योगपति जमाखोरी कर सकते हैं। साथ ही अब लोग अपनी मंडियां खोल सकेंगे, सरकारी मंडी में टैक्स लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: फास्टटैग की अनिवार्यता के लिए सरकार सख्त, वाहनों को देना होगा दूगना टैक्स

CONGRESS PRIYANKA GANDHI (फोटो- ट्विटर)

MSP मिलना हो जाएगा बंद

प्रियंका गांधी ने कहा कि प्राइवेट मंडियों में MSP मिलना ही बंद हो जाएगा। साथ ही फसल लेना ना लेना उद्योगपति की ही मर्जी होगी। उन्होंने कहा कि नए कानूनों से केवल उद्योगपतियों का भला होगा, किसानों का नहीं। कांग्रेस महासचिव ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री अमेरिका, चीन और पाकिस्तान जा सकते हैं, लेकिन दिल्ली में उन्हें किसानों से मिलने का वक्त नहीं है।

देशभक्त और देशद्रोही में फर्क नहीं कर पाए प्रधानमंत्री

उन्होंने कहा कि PM मोदी द्वारा किसानों का मजाक उड़ाया गया है और उन्हें आंदोलनजीवी-परजीवी बताया। मोदीजी देशभक्त और देशद्रोही में फर्क नहीं पहचान पाए। उन्होंने कहाकि जिन्होंने आपको सत्ता पर बैठाया है, उनका आदर कीजिए और इन कृषि कानूनों को वापस ले लीजिए। अपने भाषण के अंत में प्रियंका गांधी ने आंदोलन में जिन किसानों की मृत्यु हुई उनके लिए दो मिनट का मौन भी रखवाया।

यह भी पढ़ें: औरैया गोलीकांड से दहल उठे लोग, सर्राफ व्यापारी की मौत के बाद बाजार रहा बंद

PRIYANKA GANDHI (फोटो- ट्विटर)

यूपी में एक्टिव हुईं प्रियंका गांधी

आपको बता दें कि इससे पहले प्रियंका गांधी सहारनपुर पहुंची थी और वहां पर भी किसान महापंचायत को संबोधित किया था। वो भी कांग्रेस के इसी कैंपेन का हिस्सा था। अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रियंका गांधी यूपी में काफी एक्टिव हो गई हैं। कांग्रेस किसानों के आंदोलन के सहारे खुद को खड़ा करने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें: औरैया: बच्चों को क्षेत्रीय भाषा से मानक भाषा की ओर लाएं- ARP संदीप गुप्ता

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story