×

प्रियंका गांधी मथुरा में: कृषि कानूनों के विरोध में भरेंगी हुंकार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

प्रियंका गांधी दोपहर 12 बजे किसान महापंचायत में पहुंचेंगी। किसान महापंचायत के बाद प्रियंका गांधी वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के दर्शन भी करेंगी।

Shreya
Published on: 23 Feb 2021 6:09 AM GMT
प्रियंका गांधी मथुरा में: कृषि कानूनों के विरोध में भरेंगी हुंकार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
X
प्रियंका गांधी मथुरा में: कृषि कानूनों के विरोध में भरेंगी हुंकार, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

मथुरा: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) आज मथुरा (Mathura) में नए कृषि कानूनों के विरोध में हुंकार भरेंगी। वो यहां पर पालीखेड़ा मैदान में किसान महापंचायत को संबोधित करेंगी। इसकी सभी तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के केंद्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों की टीम पहले ही मथुरा पहुंच चुकी है।

कई बड़े नेता भी करेंगे शिरकत

आज प्रियंका गांधी के साथ साथ कई बड़े नेता भी मथुरा में शिरकत करेंगे। आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी केंद्र द्वारा लाए गए तीन नए कृषि कानूनों का शुरू से ही विरोध कर रही है। साथ ही किसानों के आंदोलन को भी कांग्रेस का समर्थन प्राप्त है। इसी कड़ी में आज प्रियंका गांधी मंगलवार को मथुरा के पालीखेड़ा मैदान में किसान महापंचायत को संबोधित करेंगी।

यह भी पढ़ें: झोलाछाप डाॅक्टरों के भरोसे बस्ती, इलाज के नाम पर खिलवाड़, दर्ज हुआ केस

ये दिग्गज रहेंगे मौजूद

वहीं कांग्रेस के कई केंद्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों की टीम पहले ही मथुरा पहुंची है, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी, जिला प्रभारी अमित सिंह शामिल हैं। वहीं आज राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला, प्रमोद तिवारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रदीप जैन, विवेक बंसल, पंकज मलिक और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा मथुरा आएंगे।

प्रियंका गांधी के आगमन की पूरी तैयारियां

प्रियंका गांधी दोपहर 12 बजे किसान महापंचायत में पहुंचेंगी। किसान महापंचायत के बाद प्रियंका गांधी वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के दर्शन भी करेंगी। कांग्रेस के नेता एवं पूर्व विधायक प्रदीप माथुर एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य महेश पाठक ने संयुक्त रूप से मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी के आगमन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

यह भी पढ़ें: भाजपा युवा मोर्चा के दो पदाधिकारियों को ट्रक ने रौंदा, खून से सन गई सड़क, मौत

उनका कहना है कि पाली खेड़ा में प्रियंका गांधी किसान महापंचायत को संबोधित करेंगी इस महापंचायत में तीनों कृषि बिल वापस लेने की मांग की जाएगी एवं देश में बढ़ती महंगाई एवं ज्वलंत मुद्दों पर भी कांग्रेसी नेता प्रियंका गांधी अपने विचार रखेंगी । प्रियंका के कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं पुलिस ने स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है।

रिपोर्ट- नीतीन गौतम

यह भी पढ़ें: खेत में फिर मिली बच्ची की लाश, शांहजहांपुर में उन्नाव कांड़, बहन की हालत गंभीर

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story