×

मोदी के गढ़ में प्रियंका लगाएंगी सेंध, CAA प्रदर्शनकारी से करेंगी मुलाकात

कड़ाके की ठंड में बनारस का माहौल एक बार फिर गरमा सकता है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 10 जनवरी को बनारस आ रही हैं।

Roshni Khan
Published on: 9 Jan 2020 4:56 AM GMT
मोदी के गढ़ में प्रियंका लगाएंगी सेंध, CAA प्रदर्शनकारी से करेंगी मुलाकात
X

लखनऊ: कड़ाके की ठंड में बनारस का माहौल एक बार फिर गरमा सकता है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 10 जनवरी को बनारस आ रही हैं। दिल्ली से रवाना होकर सुबह 10 बजे यहां पहुंच जाएंगी। राजघाट स्थित रविदास मंदिर में स्थानीय जिला व महानगर कमेटी की ओर से कार्यक्रम आयोजित है जिसमें सीएए का विरोध करने पर जेल गए लोगों से मुलाकात करेंगी।

ये भी पढ़ें:फिल्म ‘छपाक’ में विलेन का नाम नहीं है राजेश, जानिए क्या है असली नाम

पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा ये

पूर्व मंत्री अजय राय के अनुसार तय बुधवार को जानकारी देते हुए कहा कि प्राथमिक सूचना के आधार पर कार्यक्रम की तैयारी तेज कर दी गई है। उन्होंने जिला व महानगर कमेटियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की। जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने जिले की कमान संभाल ली है तो वहीं महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे शहर के कांग्रेस पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है। छावनी के पूर्व उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, पूर्व पार्षद जितेंद्र सेठ, प्रमोद वर्मा, मनीष चौबे आदि ने सक्रियता बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें:अभी और कंपाएगी ठंड: सीजन का सबसे बड़ा हिमपात, टूटा 40 साल का रिकॉर्ड

बताते हैं कि संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में जीते पदाधिकारियों से भी प्रियंका मुलाकात करेंगी। जिला व महानगर की नई कमेटी गठन की बाबत भी जानकारी लेने के लिए बनारस समेत आसपास जिले के पदाधिकारियों से चर्चा होगी।कांग्रेस की ओर से जारी सूचना के अनुसार प्रियंका गांधी वाड्रा का कार्यक्रम राजघाट में ही आयोजित है लेकिन कयास यह भी है कि वह बजरडीहा भी जा सकती हैं जहां पर भगदड़ में मृत हुए बच्चे के घर जाकर परिजनों ने मुलाकात कर सकती हैं।

प्रियंका के बनारस आगमन की जानकारी के बाद से जिला व पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। स्थानीय खुफिया इकाई को सक्रिय कर दिया गया है। प्रियंका से जुड़े कार्यक्रमों का इनपुट जुटाया जा रहा है जिसे जिले के अलावा अफसरों तक पहुंचाया जा रहा है।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story