×

प्रियंका का नया पताः यूपी की इस नेता का बंगला बनेगा ठिकाना

प्रियंका गांधी पूर्व केंद्र मंत्री शीला कौल में बंगले में शिफ्ट होंगी। उन्होंने बताया कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी पहले भी शीला कौल के गोखले मार्ग स्थित बंगले में रही हैं। शीला कौल का बंगला लखनऊ में बालू अड्डे के नजदीक है।

Newstrack
Published on: 1 July 2020 5:31 PM GMT
प्रियंका का नया पताः यूपी की इस नेता का बंगला बनेगा ठिकाना
X

लखनऊ: दिल्ली के लोधी एस्टेट के 35 नंबर बंगले में वर्षों से रह रही कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी को अपना बंगला खाली करना होगा। यह कार्रवाई उनके एसपीजी कवर हटाये जाने के क्रम में की गई है। प्रियंका को यह बंगला एक अगस्त तक खाली करना होगा। इसको लेकर उन्हें नोटिस जारी कर दिया गया है।

अब इस बीच खबर सामने आ रही है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सक्रियता के साथ-साथ खुद पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में शिफ्ट होंगी।

प्रियंका गांधी के लिए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक घर तैयार हो रहा है। वही अब उनका स्थायी पता होगा। जिससे वह उनकी उत्तर प्रदेश में सक्रियता और बढ़ जाएगी। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पहले ही कहा है कि प्रियंका गांधी साफ कर चुकीं हैं कि वो ज़्यादा समय उत्तर प्रदेश में बिताएंगी।

गौरतलब है कि न्यूजट्रैक ने गत वर्ष ही ये खबर प्रकाशित की थी

https://newstrack.com/uttar-pradesh/congress-priyanka-gandhi-permanent-residence-deepa-kaul-477365.html

यह भी पढ़ें...प्रियंका पर बड़ी कार्रवाईः हाथ से निकला लोधी एस्टेट बंगला, एक माह का समय

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी बहुत जल्द लखनऊ शिफ्ट होंगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता ने इस बारे में बताया कि प्रियंका गांधी पूर्व केंद्र मंत्री शीला कौल में बंगले में शिफ्ट होंगी। उन्होंने बताया कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी पहले भी शीला कौल के गोखले मार्ग स्थित बंगले में रही हैं। शीला कौल का बंगला लखनऊ में बालू अड्डे के नजदीक है।

यह भी पढ़ें...कश्मीरी नागरिक की मौत पर संबित पात्रा ने किया ट्वीट, भड़क गईं ये एक्ट्रेस

जानिए कौन हैं शाली कौल

दरअसल शीला कौन के बारे में अधिकतर लोगों को नहीं पता होगा। शीला कौन का गांधी परिवार से बहुत पुराना संबंध है। पूर्व केंद्र मंत्री शीला कौल इंदिरा गांधी की मामी थीं और देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू की भाभी। वह प्रसिद्ध वनस्पति विज्ञान के प्रोफेसर कैलाश नाथ कौल की पत्नी थीं। वह इंडियन नेशनल कांग्रेस की नेता के साथ ही कैबिनेट मंत्री और राज्यपाल भी रहीं। शीला कौल का निधन साल 2015 में हुआ था।

यह भी पढ़ें...सत्ता बंटवारे से बनी प्रचंड-ओली में दरार

1997 में आवंटित हुआ था लोधी एस्टेट बंगला

प्रियंका गांधी को फरवरी 1997 में सुरक्षा कारणों से 35 लोधी एस्टेट, टाइप VI बंगला आवंटित किया गया था। बंगला प्रियंका को निजी हैसियत से आवंटित किया गया था। यह आवंटन एसपीजी, गृह मंत्रालय और कैबिनेट सचिवालय की सिफारिश के बाद हुआ था कि एसपीजी सुरक्षा को सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए कुछ विशिष्ट विनिर्देशों के तहत एक स्वतंत्र बंगले की आवश्यकता होती है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story