×

फायदेमंद है समाजवादी पार्टी के लिए ‘पुर’ का टोटका

प्रदेश में सत्ता गंवाने के बाद हुए उपुचनाव में समाजवादी पार्टी के लिए पुर का टोटका बेदह कामयाब रहा है। उसने जो भी सीटे जीती हैं उस विधानसभा सीट के नाम में ‘पुर’ जरूर जुड़ा रहा है।

Vidushi Mishra
Published on: 24 Oct 2019 4:00 PM GMT
फायदेमंद है समाजवादी पार्टी के लिए ‘पुर’ का टोटका
X

श्रीधर अग्निहोत्री

लखनऊ। प्रदेश में सत्ता गंवाने के बाद हुए उपुचनाव में समाजवादी पार्टी के लिए पुर का टोटका बेदह कामयाब रहा है। उसने जो भी सीटे जीती हैं उस विधानसभा सीट के नाम में ‘पुर’ जरूर जुड़ा रहा है। चाहे वह पिछले साल हुए दो लोकसभा सीटों व एक सीट विधानसभा सीटों के उपचुनाव का परिणाम हों अथवा इस बार 11 विधानसभा सीटों में जीती गयी तीन सीटों का परिणाम हो।

यह भी देखें… अमेठी पहुंची प्रियंका, भाई की हार के बाद अमेठी में नई जान फूंकने की तैयारी

राजनीतिक गलियारों में इस बात को लेकर खूब चर्चा

इस बार समाजवादी पार्टी ने जिन सीटों पर विजय मिली उनमें बाराबंकी की जैदपुर (आरक्षित) अम्बेडकर नगर की जलालपुर तथा रामपुर विधानसभा सीटें हैं। संयोगवश इन तीनों सीटों के पीछे पुर लगा हुआ है। आज राजनीतिक गलियारों में इस बात को लेकर खूब चर्चा हुई कि आखिर इसके पीछे क्या संयोग है?

इन उपचुनावों में जलालपुर से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुभाष राय ने बहुजन समाज पार्टी की छाया वर्मा को हराया। रामपुर में संमाजवादी पार्टी की तजीन फितमा ने भाजपा के भारतभूषण को हराया । इसी तरह जैदपुर में समाजवादी पार्टी के गौरव कुमार भाजपा के अमरीश को हराकर यह सीट भाजपा से छीनने का काम किया।

यह भी देखें… बिहार उपचुनाव: नीतीश को लगा तगड़ा झटका

पिछले साल जब लोकसभा के उपुचनाव हुए थें तब सपा बसपा गठबन्धन ने मिलकर चुनाव लड़ा था। तब भी सपा की झोली में गोरखपुर और फूलपुर सीट आई थी। इसी तरह भाजपा विधायक लोकेन्द्र सिंह के निधन के बाद रिक्त हुई बिजनौर की नूरपुर सीट पर जब उपचुनाव हुआ तो इस सीट पर भी समाजवादी पार्टी की विजय हुई थी।

इस बारे में समाजवादी पार्टी के एक पदाधिकारी से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि यह सब मीडिया की बनाई हुई बातें हैं। पार्टी इन सब बातों पर कभी ध्यान नहीं देती है। हम तो बस समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन पहुंचाने और पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के बताए गए दिशा निदेशों पर काम करते है। पार्टी का लक्ष्य 2022 का विधानसभा चुनाव जीतकर प्रदेश में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है।

यह भी देखें… 18 राज्यों की 53 सीटों पर उपचुनाव: जानिए कौन जीता, कौन हारा

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story