×

Saharanpur News: योगी के मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना, अतीक की हत्या की जांच को लेकर कही बड़ी बात

Saharanpur News: राज्यमंत्री कुंवर बृजेश ने कहा कि अतीक और अशरफ जिनकी चर्चा कर रहे हैं जिनकी मौत की जांच की बात लोग कर रहे हैं कि सीबीआई जांच करानी चाहिए। पहले उन लोगों की भी सीबीआई जांच करानी चाहिए जो लोग इस मांग को कर रहे हैं।

Neena Jain
Published on: 19 April 2023 6:04 PM GMT
Saharanpur News: योगी के मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना, अतीक की हत्या की जांच को लेकर कही बड़ी बात
X
PWD State Minister Kunwar Brijesh(Pic: Social Media)

Saharanpur News: योगी सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश आज विपक्ष पर जमकर हमला बोला। इतना ही नहीं बिना नाम लिए मसूद परिवार को खरी-खोटी भी सुना डाली। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश ने कहा कि अतीक और अशरफ जिनकी चर्चा कर रहे हैं जिनकी मौत की जांच की बात लोग कर रहे हैं कि सीबीआई जांच करानी चाहिए। पहले उन लोगों की भी सीबीआई जांच करानी चाहिए जो लोग इस मांग को कर रहे हैं। किन लोगों के परिवारों को इन माफियाओं द्वारा पुष्पित पल्लवित किया गया था। जिस निर्मम व्यक्ति की हत्या की बात लोग कर रहे हैं, जांच की मांग कर रहे हैं। हम किसी भी प्रकार की जांच से नहीं डरते। मुख्यमंत्री ने तुरंत घटना का संज्ञान लेते हुए न्यायिक आयोग का गठन कर दिया। रिपोर्ट आने पर व्यापक रूप से चर्चा की जाएगी और उस रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई भी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के रूप में विकास करते हैं। धर्म जाति के आधार पर राजनीति नहीं करते। सहारनपुर के नगर निगम के 70 वार्ड में से 66 वार्ड पर भाजपा के पार्षद लड़ रहे हैं। हम सभी वार्डों में पूर्ण बहुमत से जीतेंगे और महापौर पद भी भाजपा ही जीतेगी। उन्होंने कहा कि न्यायालय के निर्णय के आधार पर कुछ वार्डों का आरक्षण बदला गया है। प्रत्याशी बदले गए हैं। टिकट बदले गए हैं, लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा है, जो नाराज हैं, उन्हें मना लिया जाएगा, यह हमारे परिवार का मसला है, लेकिन इसे विपक्ष यह ना समझे किसी गलतफहमी में ना आए। नगर निगम की जनता को 2007 का इतिहास याद है।

उन्होंने मसूद परिवार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जनता को उनके अब्बा ने देश के सबसे बड़े लोकतंत्र में लोक सभा के अंदर भारत माता को डायन कहने का काम किया था उसी चिराग के जो अब बात है वंदेमातरम का अपमान किया था उसी खानदान के लोगों ने भारत के जन गण मन का अपमान किया है। सहारनपुर नगर निगम की जनता तभी ऐसे दोस्त रहे परिवार को नगर निगम के अंदर पनपने नहीं देगी। इतना ही नहीं उन्होंने इमरान मसूद के आजकल वायरल हो रहे वीडियो पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि दो आंसू बहा कर जनता को बेवकूफ नहीं बना सकते और 2022 में अपने चुनाव के वीडियो में अपने आपको क्या कह रहे हैं। क्या कह कर संबोधित कर रहे हैं उन्हें यह भी बताने की जरूरत नहीं है और 2014 के बाद भाजपा के मुकाबले में कोई नहीं है और हम नगर निगम की 17 की 17 सीटों पर विजई होंगे।

Neena Jain

Neena Jain

Next Story