×

दुनिया का सबसे महंगा कबूतर: करोड़ों में बिका 'न्यू किम', जानिए इसकी खासियत

आप अपने घरों के आस पास कई सारे कबूतर रोज़ देखते होंगे। कई ओगों ने तो अपने घरों में भी कबूतर पाल रखें होंगे। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे कबूतर के बारे में बताने जा रहे हैं जो रातों रात दुनियाभर में फेमस हो गया।

Monika
Published on: 16 Nov 2020 6:06 AM GMT
दुनिया का सबसे महंगा कबूतर: करोड़ों में बिका न्यू किम, जानिए इसकी खासियत
X
करोड़ो में बिका 'न्यू किम', बन गया दुनिया का सबसे महंगा कबूतर

आप अपने घरों के आस पास कई सारे कबूतर रोज़ देखते होंगे। कई ओगों ने तो अपने घरों में भी कबूतर पाल रखें होंगे। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे कबूतर के बारे में बताने जा रहे हैं जो रातों रात दुनियाभर में फेमस हो गया।

ये कोई आम कबूतर नही

एक कबूतर जिसका नाम न्यू किम है, ये दो साल का है। लेकिन आपको बता दें, कि ये कोई आम कबूतर नहीं बल्कि रेसिंग कबूतर है। इस कबूतर की डिमांड इतनी ज्यादा है कि इसकी ऑनलाइन नीलामी के दौरान 19 लाख डॉलर यानी 14 करोड़ रुपये में बेचा गया है। जिसके बाद इस कबूतर को दुनिया का सबसे मेहनगा कबूतर होने का तमगा भी हासिल कर लिया है। वही एक ऑनलाइन नीलामी करने वाले पैराडाइज ने जानकारी दी कि किसी अज्ञात चीनी नागरिक ने रविवार को किम नामक मादा होमिंग कबूतर को 1.6 मिलियन यूरो (1.9 मिलियन डॉलर) में खरीदा।

pigeon

ये भी पढ़ें…Bhai Dooj 2020: इस वक्त भूलकर भी ना करें तिलक, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

इस कबूतर ने बनाया नया रिकॉर्ड

ऑनलाइन नीलामी करने वाले पैराडाइज के अनुसार पिछले साल नर आर्मंडो कबूतर के लिए 1.25 मिलियन यूरो का भुगतान किया गया था। लेकिन इस साल किम ने सभी को पछाड़ते हुए एक नया रिकॉर्ड बनाया है। पैराडाइज के अध्यक्ष निकोलस गिसेलब्रेक्ट का कहना है कि उन्हें विश्वास है कि यह एक विश्व रिकॉर्ड है। ऐसी कीमत पर कभी भी आधिकारिक रूप से कोई नीलामी नहीं की गई है। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें ऐसा कभी नहीं लगा कि वह उस राशि तक पहुंच सकते थे।

pigeon

ये भी पढ़ें…कोरोना ने फिर बरपाया कहर: अमित शाह ने बुलाई बड़ी बैठक, हुआ ये बड़ा ऐलान

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story