×

प्री-प्लान किसान हिंसाः रायबरेली में बोले अजय लल्लू, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आज रायबरेली में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार और प्रदेश की योगी सरकार पर आरोप लगातेेे हुए कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र में आम जनता की आवाज को दबाने का काम कर रही है।

Ashiki
Published on: 27 Jan 2021 2:01 PM GMT
प्री-प्लान किसान हिंसाः रायबरेली में बोले अजय लल्लू, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
X
लोकतंत्र का गला घोंट रही है भाजपा- अजय कुमार लल्लू

रायबरेली: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आज रायबरेली में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार और प्रदेश की योगी सरकार पर आरोप लगातेेे हुए कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र में आम जनता की आवाज को दबाने का काम कर रही है। केंद्र सरकार किसानों की आवाज़ दबा रही है वही प्रदेश की योगी सरकार पत्रकारों पर अत्याचार कर रही है।

ये भी पढ़ें: जेल में मौतः सहारनपुर कारागार पुलिस के उड़े होश, कैदी के परिवार का बड़ा आरोप

बीजेपी पर लगाए आंदोलन को बदनाम के इल्जाम

किसान आंदोलन के मुद्दे पर अजय कुमार लल्लू ने कहा कि जो भी वीडियो वायरल हुआ है वह प्रायोजित है और सरकार किसानों के आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। ऐसे बहुत से ट्वीट किए गए जिसमें किसानों के आंदोलन को तितर-बितर करने का प्रयास किया गया। यह भाजपा सरकार है जिसने जानबूझकर किसान और जवान के बीच लड़ाई करवाई है। मामले की जांच होनी चाहिए।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/01/VID-20210127-WA0051.mp4"][/video]

कानपुर देहात में पत्रकारों पर एफआईआर के मामले पर अजय कुमार ने कहा की यूपी की भाजपा सरकार पत्रकारों की आवाज को दबाने का काम कर रही है। योगी सरकार लोकतंत्र में मीडिया की आवाज दबाना चाह रही है।अजय कुमार लल्लू रायबरेली हरचंदपुर विधानसभा में कांग्रेस वर्कर्स के साथ एक मीटिंग में हिस्सा लेने आए थे।

ये भी पढ़ें: एटा: झोपड़ी में लगी भयानक आग, जलकर दो किसानों की मौत

प्रियंका गांधी यूपी में कांग्रेस की जमीन को मजबूत करने की कोशिश कर रही है और इसी मकसद से अजय कुमार लल्लू आज रायबरेली पहुंचे थे। उन्होंने सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को जनता के लिए संघर्ष करने का मूलमंत्र दिया।

नरेन्द्र सिंह रायबरेली

Ashiki

Ashiki

Next Story