×

BJP विधायक सुरेंद्र सिंह बोले- हिंदू विरोधी हैं राहुल गांधी और प्रियंका

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी पर करारा प्रहार किया। उन्होंने राहुल व प्रियंका की मानसिकता को हिन्दू विरोधी बताया है।

Newstrack
Published on: 12 Oct 2020 5:24 PM GMT
BJP विधायक सुरेंद्र सिंह बोले- हिंदू विरोधी हैं राहुल गांधी और प्रियंका
X
बलिया विधायक सुरेंद्र सिंह किसी भी मुद्दे पर खुलकर बोलने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने बयानों के जरिये पार्टी के लिए मुसीबतें खड़ा करने का काम किया है।

बलिया: भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि राहुल व प्रियंका की मानसिकता हिन्दू विरोधी है। इनका प्रयास है कि किसी भी तरह हिंदुस्तान को इस्लामिक राष्ट्र बना दिया जाए। इनका कभी भी भारतीय संस्कृति व संस्कार से सरोकार नहीं रहा है। ये अपने मिशन में सफल नहीं हुए तो भारत छोड़ इटली चले जायेंगे।

राजस्थान के करोली में मन्दिर के पुजारी पंडित बाबूलाल वैष्णों को दबंगो द्वारा जिंदा जलाने की घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा है कि हाथरस की घटना पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले राहुल गांधी व प्रियंका गांधी ने गरीब ब्राह्मण के निर्मम हत्या पर संवेदना तक नहीं जताया। उन्होंने चुप्पी साध लिया है। मानो किसी मंदिर के पुजारी को जिंदा जलाकर मार देना आम घटना हो।

''राहुल व प्रियंका को माफ नहीं करेगी जनता''

उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर देश की जनता राहुल व प्रियंका को माफ नहीं करेगी। उन्होंने सवाल किया कि एक घटना पर आन्दोलन और दूसरी घटना पर चुप्पी साध लेना कहा का न्याय है। भाजपा विधायक ने दावा किया है कि राहुल व प्रियंका हिन्दू विरोधी मानसिकता के है। इनका प्रयास है कि किसी भी तरह हिंदुस्तान को इस्लामिक राष्ट्र बना दिया जाय। इन लोगों का कभी भी भारतीय संस्कृति व संस्कार से सरोकार नहीं रहा है। ये विदेशी हैं। अगर ये अपने मिशन में सफल नहीं हुए तो इटली चले जायेंगे।

ये भी पढ़ें...योगी एक्शन में: हाईकोर्ट की फटकार से जागी सरकार, बुलाई आनन-फानन में बैठक

अखिलेश पर साधा निशाना

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा प्रदेश के यादव भले सपा का समर्थन करते हों किन्तु अगर सपा को यादव व मुस्लिम में चुनना होगा तो मुस्लिम को चुन लेंगे। विधायक ने मऊ में हुए दंगे का स्मरण कराते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव थे, उस समय मऊ दंगे में सैकड़ो यादव बन्धु मारे गए थे। किंतु मुख्यमंत्री की तो बात दूर सपा सरकार का कोई मंत्री भी संवेदना व्यक्त करने नही पहुचा था।

ये भी पढ़ें...पाकिस्तान में जश्न: दुनिया कोरोना से परेशान, PM इमरान ने दी ये खुशखबरी

मुख्तार अंसारी को बताया आतंकवादी

मऊ के विधायक मुख्तार अंसारी को विधायक ने आतंकवादी बताते हुए कहा कि पाकिस्तान व अन्य दूसरे मुल्क के सहयोग से इस्लाम को मजबूत करने का काम कर रहा है, किंतु इसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हमारी सरकार का ध्यान इन पर भी है, इन्हें रास्ते पर लाने का प्रयास चल रहा है। रिजल्ट जल्दी ही सामने होगा।

ये भी पढ़ें...युद्धक टैंक दहलाएंगे सीमा: ताकतवर पुलों से हुई राह आसान, दुश्मन तक पहुंचेगा भारत

रिपोर्ट: अनूप कुमार हेमकर

Newstrack

Newstrack

Next Story