×

विकास दुबे की गिरफ्तारी पर उठे सवाल, शहीद दारोगा के परिवार ने की ये मांग

शहीद महेश के बड़े बेटे विवेक नारायण यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विकास दुबे को मामूली बदमाश नहीं बल्कि उसे आतंकी घोषित करके उस पर केस चलाया जाए।

Newstrack
Published on: 9 July 2020 1:02 PM GMT
विकास दुबे की गिरफ्तारी पर उठे सवाल, शहीद दारोगा के परिवार ने की ये मांग
X

रायबरेली: कानपुर शूटआउट का कुख्यात अपराधी विकास दुबे गुरुवार सुबह उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार हुआ है। ऐसा वहां की पुलिस का दावा है। लेकिन 6 दिन बाद गैंगेस्टर विकास की इस नाटकीय गिरफ्तारी पर कानपुर शूटआउट में शहादत पाने वाले शहीद उप निरीक्षक महेश यादव के बेटे समेत परिवार ने सवाल खड़े कर दिए हैं।

जैसा मेरे पिता का हाल हुआ वैसा ही विकास के सात हो- शहीद का बेटा

गुरुवार को सरेनी थाना अन्तर्गत वनपुरा मजरे हिलौली शहीद के गांव में जैसे ही विकास दुबे के जिंदा रहते हुए गिरफ्तारी की खबर पहुंची। परिवार के जख्म एक बार फिर ताजा हो गए। शहीद महेश के बड़े बेटे विवेक नारायण यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विकास दुबे को मामूली बदमाश नहीं बल्कि उसे आतंकी घोषित करके उस पर केस चलाया जाए। शहीद के बेटे ने कहा कि जो भी नेता और पुलिस वाला उसकी (विकास दुबे) मदद कर रहा था।

ये भी पढ़ें- विकास दुबे पर मायाः मिले सख्त सजा, राजनीतिक व सरकारी आकाओं को लपेटा

जिनका-जिनका सहयोग था उसकी डिटेल निकालकर जनता को बताया जाए कि ये नेता जिम्मेदार हैं और ये अधिकारी जिम्मेदार है। और उनके खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही की जाए। शहीद के बेटे ने ये भी कहा कि विकास दुबे ने सुनूयोजित तरीके से सेरेण्डर किया है, ये पुलिस की नाकामी है। हम सरकार से मांग करते हैं जैसे उसने हमारे पिता का हाल किया वैसे ही उसका भी हाल किया जाए।

परिवार ने उठाए विकास की गिरफ्तारी पर सवाल

आपको बता दें कि शहीद महेश के भाई राजेश लखनऊ में अध्यापक हैं। भाई की शहादत के बाद से वो गांव में ही हैं। आज विकास की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने भी मीडिया से बात की और कहा कि विकास दुबे गिरफ्तार नहीं किया गया है। उसकी एक स्क्रिप्ट जैसे फिल्मों में चलती है वैसे उसने बनाया। उसी हिसाब से उसने सारा काम किया है।

ये भी पढ़ें- विकास दुबे: 5 लाख के इनाम के लिए रेस में सबसे आगे चल रहे ये चेहरे

इसमे कई बड़े नेताओं के हाथ होने की आशंका लग रही है। और अधिकारियों की मिलीभगत है। भाई ने कहा कि गहनता से जांच होनी चाहिए। मुझे मुख्यमंत्री योगी पर भरोसा है और किसी पर भरोसा नहीं है। वो हमे न्याय जरूर देंगे। उनका सिद्धांत है मौत के बदले मौत। इसको मौत मिलनी चाहिए तभी हमे संतुष्टि मिलेगी।

रिपोर्ट- नरेंद्र सिंह

Newstrack

Newstrack

Next Story