×

रात में सुनसान रोड पर महिला को पिस्तौल दिखाकर खेत में ले गये बदमाश, फिर...

यूपी के रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र में दो बाइक सवार बदमाशों ने पति-पत्नी से लूटपाट की। आरोप है कि एक बदमाश ने महिला को खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।

Aditya Mishra
Published on: 28 Jan 2020 12:25 PM GMT
रात में सुनसान रोड पर महिला को पिस्तौल दिखाकर खेत में ले गये बदमाश, फिर...
X

रामपुर: यूपी के रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र में दो बाइक सवार बदमाशों ने पति-पत्नी से लूटपाट की। आरोप है कि एक बदमाश ने महिला को खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।

टांडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का कहना है कि वह सोमवार रात लगभग आठ बजे अपनी ससुराल से पत्नी को साथ लेकर बाइक से अपने घर जा रहा था। रास्ते में वीरान जगह पर दो बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर रोक लिया।

बदमाशों ने उसके पास से दस हजार रुपये और पत्नी के गहने लूट लिए। इसके बाद बदमाश दोनों को तमंचे की नोंक पर जंगल की तरफ ले गए। एक बदमाश ने उसकी पत्नी को खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बदमाश मौके से भाग गए।

जाते समय वह उसकी बाइक भी ले गए। मंगलवार की सुबह पीड़िता के पति ने टांडा थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी है। इस संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी गई है। महिला को टांडा के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टांडा कोतवाल दुर्गा सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें...रामपुर में भाजपा बनाएगी ऐसा इतिहास

खुर्जा में भी रेप का मामला

इससे पहले खुर्जा में कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाने से बेहोश हुई किशोरी के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी किशोरी को धरपा गांव के पास हाइवे पर फेंककर भाग गए। पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक नामजद को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी अपने भाई के साथ बुलंदशहर में किराए पर रहती थी। वह खुर्जा स्थित नवदुर्गा मंदिर में स्कूटी से आई थी। वापस जाते समय शाम करीब सात बजे अगवाल ओवरब्रिज पार करते हुए स्कूटी का पेट्रोल खत्म हो गया था।

इस दौरान एक गाड़ी आई जिससे खुर्जा निवासी जीतू सैनी अपने दो साथियों के साथ उतरा। उन लोगों ने पेट्रोल डलवाने की बात कही और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया।

आरोप है कि वे लोग किशोरी को कहीं ले गए जहां उन लोगों ने उससे दुष्कर्म किया। देर रात किशोरी बेहोशी की हालत में स्कूटी के साथ धरपा गांव के पास हाइवे पर मिली। किशोरी को लेकर पुलिस अस्पताल पहुंच गई।

ये भी पढ़ें...बच्ची से रेप पर माता-पिता ने किया इनकार, फिर क्यों कोर्ट ने सुनाई 14 साल की सजा

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story