×

100 साल की बुजुर्ग के साथ रेप, आरोपी को मिली ऐसी सजा, रोएगा पूरा जीवन

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद की एक अदालत ने 100 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। हाल के समय में महिलाओं के साथ उत्पीड़न के बढ़ते मामलों को देखते हुए अदालत के फैसले को एक नज़ीर के रूप में देखा जा रहा है।

Newstrack
Published on: 21 Nov 2020 4:48 PM GMT
100 साल की बुजुर्ग के साथ रेप, आरोपी को मिली ऐसी सजा, रोएगा पूरा जीवन
X
100 साल की बुजुर्ग के साथ रेप, आरोपी को मिली ऐसी सजा, रोएगा पूरा जीवन

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद की एक अदालत ने 100 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। हाल के समय में महिलाओं के साथ उत्पीड़न के बढ़ते मामलों को देखते हुए अदालत के फैसले को एक नज़ीर के रूप में देखा जा रहा है।

अक्टूबर 2017 का मामला

विशेष लोक अभियोजक एससी एसटी एक्ट निशांत कुमार गर्ग ने न्यूजट्रैक को बताया कि मेरठ जनपद के थाना जानी क्षेत्र में अक्टूबर 2017 में बुजुर्ग दिव्यांग महिला के साथ अंकित पूनिया ने जो कि सिक्यॉरिटी गार्ड की नौकरी उस समय दुष्कर्म को अंजाम दिया था, जब बुज़ुर्ग महिला सो रही थी। रेप की शिकार बुजुर्ग महिला की बाद में मौत हो गई थी। बुजुर्ग महिला के पोते ने मुकदमा दर्ज कराकर अंकित पूनिया को दुष्कर्म के लिए ज़िम्मेदार बताया था। सौ साल की महिला से दुष्कर्म की घटना से हर कोई स्तब्ध था। उस वक्त हर कोई इस जघन्य कांड से हैरत में था। विदेशी मीडिया में इस रेप केस की चर्चा थी।

ये भी पढ़ें: पीर खुशहाल के किले पर चला योगी सरकार का बुलडोजर, ध्वस्त हुआ अवैध निर्माण

कोरोना के चलते देर से हुई सुनवाई

सरकारी वकील के अनुसार जनवरी 2018 में पुलिस द्वारा कोर्ट में आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई। एससी-एसटी ऐक्ट कोर्ट के जज गुल उलमादर ने माले की सुनवाई के बाद आरोपी अंकित को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई। निशांत कुमार गर्ग के अनुसार कोविड-19 के चलते करीब छह महीने कोर्ट बंद रही। इसके मद्देनजर कहा जा सकता है कि कोर्ट द्वारा करीब सवा दो साल में ही दुष्कर्म के आरोपी को सजा सुनाई गई है।

उधर पीड़िता के क्षेत्र के लोगों ने अदालत के इस फैसले का स्वागत किया है। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार आरोपी अंकित पूनिया जो सिक्यॉरिटी गार्ड की नौकरी करता था गांव में पहले भी छेड़छाड़ कर चुका था। इसकी शिकायत गांव के जिम्मेदार लोगों से और पुलिस से भी की गई लेकिन कोई कार्रवाई ना होने से आरोपी के हौसले बुलंद हो गए थे। आरोपी अंकित के खिलाफ पुलिस पहले से सजग होती तो शायद यह हैरतअंगेज घटना अंजाम तक ना पहुंचती।

ये भी पढ़ें: LDA में बड़ी छापामार कार्रवाई: गेट बंद कर हुई जांच, हिरासत में सात कर्मचारी

वैसे, बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को इस तरह की सजा सुनाए जाने का यह कोई पहला मामला नही है। इससे पहले दुष्कर्म इससे पहले कुछ ही साल पहले राजस्थान के अलवर में भी 70 साल की महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी, लेकिन जिस तरह मेरठ की अदालत ने त्वरित सुनवाई करते हुए मात्र सवा दो साल में दुष्कर्म के आरोपी को सजा सुनाई है। वह अपने आप में कम से कम मेरठ में पबहला मामला बताया जाता है।

सुशील कुमार, मेरठ

Newstrack

Newstrack

Next Story