×

लॉकडाउन में दरिंदगी: महिला से राशन डीलर ने राशन के बहाने किया रेप

कांधला कस्बे में राशन डीलरों का कुछ और ही रूप देखने को मिला है। जहां घर पर अकेली महिला होने पर राशन डीलर ने उसे राशन देने के बजाय उसकी इज्जत ही लूट ली।

Aradhya Tripathi
Published on: 15 April 2020 12:15 PM GMT
लॉकडाउन में दरिंदगी: महिला से राशन डीलर ने राशन के बहाने किया रेप
X

शामली: लॉकडाउन की घोषणा होने पर जहां गरीबों को मुफ्त राशन देने का जिम्मा राशन डीलरों पर था। तो वहीं राशन डीलर ने एक अकेली महिला के घर में जाकर राशन देने के बदले उसकी इज्जत लूट ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया। और आरोपी राशन डीलर को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। राशन डीलर पीड़िता का पड़ोसी है।

महिला के अकेले होने का उठाया फायदा

लॉकडाउन में जहां आदमी है वही फंसा हुआ है उसी के चलते कुछ लोगों को खाने की समस्या न हो इसके लिए सरकार द्वारा खाने की व्यवस्था कराई जा रही है। गरीबों के लिए सरकारी राशन की दुकानों से राशन मुहैया कराया जा रहा है। तो वही कुछ लोगों के लिए समाजसेवी भी खाने का प्रबंध कर रहे हैं। लेकिन कांधला कस्बे में राशन डीलरों का कुछ और ही रूप देखने को मिला है। जहां घर पर अकेली महिला होने पर राशन डीलर ने उसे राशन देने के बजाय उसकी इज्जत ही लूट ली।

ये भी पढ़ें- गजब की शादी: गोरी मैडम-देशी छोरा, आधी रात हुए फेरे

दरअसल मामला कांधला थाना क्षेत्र का है जहां पर कस्बा कांधला का विनोद नाम का राशन डीलर है। उसके पड़ोस में ही रहने वाली एक अकेली महिला ने उससे राशन की मांग की। क्योंकि उसका पति बीते 6 महीनों से पंजाब में काम पर गया हुआ था। और लोक डाउन के दौरान आने से पहले वहीं फस गया था। जिस कारण अकेली महिला को खाने की दिक्कत हुई तो उसने राशन डीलर से राशन मांग लिया।

अंगूठा लगाने व राशन देने के बहाने आया घर

पीड़ित महिला का आरोप है कि जब मैं दुकान पर राशन लेने गई तो दुकानदार विनोद ने उसे घर पर आकर अंगूठा लेने और राशन देने की बात कही। लेकिन घर पर राशन देने के बजाय उक्त राशन डीलर ने उसकी इज्जत लूट ली। अब पीड़िता आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रही है।

ये भी पढ़ें- पत्नी ने लॉकडाउन का पालन नहीं किया तो पति शिकायत लेकर पहुंच गया थाने

वहीं पीड़ित महिला के मकान मालिक का कहना है कि जब मैं घर पर था तो मैंने राशन डीलर विनोद को फोन किया था लेकिन वह नहीं आया। और जब मैं किसी काम से अपने ताऊ के पास गया तो मेरे पीछे आकर इस तरह की घटना को अंजाम दिया। वहीं मौके पर पुलिस ने आकर उसको गिरफ्तार कर लिया और अब हम उसको सजा दिलाना चाहते हैं। जिससे इस तरह का कोई राशन डीलर ना बन सके।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

ये भी पढ़ें- कोरोना वायरस: लखनऊ के मौसमबाग स्थित डालीगंज हॉस्पिटल होगा सील

उधर इस मामले में पुलिस अधिकारी का कहना है कि कांधला थाना क्षेत्र की एक महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि राशन डीलर अंगूठा लेने और राशन देने के बहाने पीड़िता के घर आया और फिर राशन डीलर विनोद ने उसके साथ रेप किया है। पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया और आरोपी को भी गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पंकज प्रजापति

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story