×

गजब की शादी: गोरी मैडम-देशी छोरा, आधी रात हुए फेरे

लॉकडाउन के चलते ऑनलाइन होने लगी शादियां। लेकिन इसी बीच एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें कोर्ट को रात में खुलवा कर शादी की रस्में अदा की गई। मैक्सिको को लड़की हरियाणा के लड़के के बीच ऑनलाइन फ्रेंडशिप तो हो गई।

Vidushi Mishra
Published on: 15 April 2020 11:57 AM GMT
गजब की शादी: गोरी मैडम-देशी छोरा, आधी रात हुए फेरे
X

नई दिल्ली। लॉकडाउन के चलते ऑनलाइन होने लगी शादियां। लेकिन इसी बीच एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें कोर्ट को रात में खुलवा कर शादी की रस्में अदा की गई। मैक्सिको को लड़की हरियाणा के लड़के के बीच ऑनलाइन फ्रेंडशिप तो हो गई, लेकिन शादी के लिए मैक्सिको की लड़की भारत आ गई। शादी की रस्में पूरी भी नहीं हो पाईं कि उससे पहले लॉकडाउन लग गया। 24 अप्रैल को लड़की की मां को वापस अपने देश जाना था। इसलिए रात 8 बजे कोर्ट खुला और शादी हुई। ये अनोखी शादी हरियाणा के रोहतक में हुई।

ये भी पढ़ें... CSR धर्म को निभाती एक कम्पनी – CssFounder

शादी में नागरिकता रूकावट बनी हुई थी

हरियाणा के रोहतक की सूर्य कॉलोनी के निरंजन कश्यप की तीन साल पहले मैक्सिकन लड़की से ऑनलाइन दोस्ती हुई थी। निरंजन और मैक्सिकन मूल की लड़की डाना जोहेरी ओलिवेरोस क्रूज की दोस्ती 2017 में ऑनलाइन स्पेनिश लैंग्वेज का कोर्स करते हुए हुई।

निरंजन ने पहले होटल मैनेजमेंट का कोर्स भी किया हुआ था। लेकिन इसके बाद उसने ऑनलाइन लैंग्वेज कोर्स में एडमिशन ले लिया था। 2017 में वह लड़की से मिलने मैक्सिको भी गया। नवंबर 2018 में लड़की डाना मैक्सिको से टूरिस्ट वीजा पर मां मिरियम क्रूज टोरेस के साथ रोहतक भी आईं थी।

निरंजन के जन्मदिन पर ही सगाई की रस्मों को पूरा कर लिया गया, लेकिन शादी में नागरिकता रूकावट बनी हुई थी। ऐसे में मंजूरी के लिए जिला मजिस्ट्रेट के यहां पर एप्लीकेशन लगाई गई।

जिला मजिस्ट्रेट की ओर से लॉकडाउन से पूर्व शादी पर किसी को परेशानी न हो, इसके लिए पब्लिक नोटिस निकलवाया गया। अब लॉकडाउन के चलते शादी की रस्में अटकी हुई थीं। जैसे ही जिला मजिस्ट्रेट को इसकी सूचना मिली तो रात में 8 बजे अपना कोर्ट खुलवाया और शादी हुई।

ये भी पढ़ें... झमझमा के बरसेगें बादल: खुशनुमा होगा माहौल, मौसम विभाग ने जारी की रिपोर्ट

24 अप्रैल की फ्लाइट बुक थी

आगे दूल्हे ने बताया कि 24 अप्रैल को लड़की की मां को वापस जाना था लेकिन अब 5 मई की फ्लाइट की बुक करवाई है। दुल्हन डाना ने बताया कि 11 फरवरी को यहां पर मैं अपनी मां के साथ आई थी। सोचा था कि एक महीने में काम पूरा हो जाएगा, लेकिन लॉकडाउन के चलते सब अटका हुआ था। इसके चलते 24 अप्रैल को जो फ्लाइट बुक की गई थी, वह भी बदलकर 5 मई तक करवा दी है।

इस मामले में जिला उपायुक्त आरएस वर्मा ने बताया कि रोहतक के रहने वाले युवक निरंजन कश्यप व मैक्सिको की रहने वाली डाना के विवाह कोर्ट मैरिज के अनुसार करवाया है। इन्होंने फरवरी में कोर्ट मैरिज के लिए अप्लाई किया हुआ था।

ऐसे में सोमवार को इनकी शादी करवा दी गई। दोनों के पक्ष से दो-दो गवाह शादी के समय मौजूद रहे। मैक्सिको में डाना के पिता, छोटी बहन और दादी के अलावा परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं। फिलहाल वहां भी कोरोनावायरस का असर है।

ये भी पढ़ें... एक की नाकामी पूरे देश की नाकामी बन सकती है: स्वास्थ्य मंत्रालय

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story