रिजर्व पुलिस लाइन से सरकारी असलहे गायब

प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रिजर्व पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक ने सैकड़ो असलहे बेच कर इन्नोवा गाड़ी और आलीशान मकान बनवाने की शिकायत मुख्यमंत्री से की है।

Dharmendra kumar
Published on: 19 Jun 2023 11:26 AM GMT
रिजर्व पुलिस लाइन से सरकारी असलहे गायब
X

लखनऊ: प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रिजर्व पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक ने सैकड़ो असलहे बेच कर इन्नोवा गाड़ी और आलीशान मकान बनवाने की शिकायत मुख्यमंत्री से की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ के रिजर्व पुलिस लाइन से आरक्षी अमित और उसके साथियों ने प्रतिसार निरीक्षक प्रथम (आरआई फस्ट) आशुतोष सिंह पर 100 से ज्यादा सरकारी आर्म्स और हजारों की संख्या में एम्यूनेशन्स गायब करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें...बदली आधार-पैन कार्ड की तारीख! अब लिंक करने के लिए जान लें पूरी बात

आरक्षी अमित के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में कहा गया है कि आशुतोष प्रताप सिंह नियम के विरुद्ध आरआई फस्ट के पद पर बने हुए हैं। उनके पद पर रहते हुए सरकारी आर्म्स और एम्यूनेशन्स गायब हुए हैं। अब इसकी जानकारी होने पर न कोई अधिकारी इसकी जांच कर रहा है और न ही इसकी कोई पत्रावली प्रचलित है।

यह भी पढ़ें...लता हुईं थी खून से लतपथ, जब इन्होंने मारा था ऐसा जोरदार थप्पड़

उन्होंने कहा कि जमा हुए आर्म्स और एम्यूनेशन का भार का कम होना इसका प्रमाण है कि गड़बड़ी हुई है और सरकारी आर्म्स एम्यूनेशन (हथियार व कारतूस) गायब हैं। इस बीच आशुतोष सिंह ने एक नयी इनोवा कार खरीदी है और कठौता झील के निकट एक आलीशान मकान बनवाया है। अगर उनके सैलेरी से जोड़ा जाये तो दोनों का होना मुश्किल होगा।

यह भी पढ़ें...उधारी के प्लेन से US गए थे इमरान, लौटते वक्त हो गया कांड

उन्होंने भ्रष्टाचार की एक और घटना की जानकारी देते हुए कहा कि जीपी के स्टोर प्रभारी ओमप्रकाश को अनियमितता के कारण हटा दिया गया था, किंतु आरआई फस्ट ने ओमप्रकाश से ही अभी तक काम लिया हुआ है। जिससे वह कमीशन लेते रहे हैं। इसी तरह से पुलिस लाइन का प्रभारी आरक्षी विवेक को बनाया गया है, जो एक कैदी को रुपये लेकर भगाने के आरोप में निलंबित रह चुका है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story