×

रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर को मारी गोली, 24 घंटे में गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा गया जिला

घटना थाना पुवायां क्षेत्र के कीरतपुर कुईया गांव की है। जहां के रहने वाले रिटायर्ड दरोगा ओम प्रकाश का बेटा ट्रैक्टर लेकर घर आ रहा था। तभी रास्ते में गांव के प्रधान रमाकांत से रास्ते की निकासी को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद रिटायर्ड दरोगा जब शिकायत लेकर प्रधान के घर पहुंचा तो गाली गलौज से शुरुआत हुआ विवाद मारपीट और बाद में गोलीबारी में तब्दील हो गया।

Roshni Khan
Published on: 16 Jun 2019 3:44 AM GMT
रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर को मारी गोली, 24 घंटे में गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा गया जिला
X

शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर में अचानक अपराधों की बाढ़ आ गई है। जहां कल हुई तीन हत्याओं के बाद आज एक रिटायर्ड दरोगा को गोली मार दी गई। रास्ते से ट्रैक्टर निकालने को लेकर प्रधान से दरोगा का विवाद हुआ था। गंभीर हालत में दरोगा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

ये भी देंखे:INDvPAK : मैच पर खतरा! बारिश, मैदान में कीचड़, मशीनों का हो रहा इस्‍तेमाल

घटना थाना पुवायां क्षेत्र के कीरतपुर कुईया गांव की है। जहां के रहने वाले रिटायर्ड दरोगा ओम प्रकाश का बेटा ट्रैक्टर लेकर घर आ रहा था। तभी रास्ते में गांव के प्रधान रमाकांत से रास्ते की निकासी को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद रिटायर्ड दरोगा जब शिकायत लेकर प्रधान के घर पहुंचा तो गाली गलौज से शुरुआत हुआ विवाद मारपीट और बाद में गोलीबारी में तब्दील हो गया।

आरोप है कि ग्राम प्रधान रमाकांत ने तमंचे से गोली चला दी। जो रिटायर्ड दरोगा के कंधे में लग गई। गोली लगने के बाद घायल दरोगा को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे मे जिला गोलियों से थर्रा गया। गोलीबारी मे 24 घंटे मे तीन हत्याएं हो चुकी है। जबकि दो लोग घायल हो गए। खास बात ये है कि डबल मर्डर जिस जगह पर हुआ था वहां से पुलिस पिकेट महज चंद कदम की दूरी पर है। लेकिन शाहजहांपुर पुलिस की रात मे मौजूदगी नही दिखती। यही कारण है कि बदमाशों के हौसले बुलंद है और लगातार खुलेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसके अलावा एक लूट की भी घटना हो गई। जिसमे बरेली के कपङा व्यापरी के साथ बाईक सवार बदमाशों ने डेढ़ लाख रूपये की लूट करके फरार हो गए। और पुलिस यहां भी फेल नजर आई।

ये भी देंखे:World Cup 2019: आज भारत उतरेगा 7वीं बार पाकिस्तान को मात देने के इरादे से

सीओ प्रवीण कुमार यादव का कहना है कि रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर का रास्ते को लेकर ग्राम प्रधान से विवाद हो गया था। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर पर गोली चला दी। जिससे वह घायल हो गए है। घायल को अस्पताल मे भर्ती करा दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story