×

प्रदेश सरकार के 3 वर्ष पूरे होने पर अयोध्या में विकास कार्यों की हुई समीक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या के विकास की चर्चा करते हुए प्रदेश सरकार के मन बेसिक शिक्षा मंत्री आवास जिले के प्रभारी नीलकंठ तिवारी ने पत्रकारों से वार्ता कलेक्ट्रेट सभागार में तीन वर्ष की उपलब्धियो की जनपद के पाॅचो विधान सभाओ के विकास पुस्तिका ‘‘सुशासन के तीन वर्ष’’ का विमोचन भी किया गया।

SK Gautam
Published on: 19 March 2020 4:31 PM GMT
प्रदेश सरकार के 3 वर्ष पूरे होने पर अयोध्या में विकास कार्यों की हुई समीक्षा
X

अयोध्या: प्रदेश सरकार के 3 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या के विकास की चर्चा करते हुए प्रदेश सरकार के मन बेसिक शिक्षा मंत्री आवास जिले के प्रभारी नीलकंठ तिवारी ने पत्रकारों से वार्ता कलेक्ट्रेट सभागार में तीन वर्ष की उपलब्धियो की जनपद के पाॅचो विधान सभाओ के विकास पुस्तिका ‘‘सुशासन के तीन वर्ष’’ का विमोचन भी किया गया।

दृष्टि भगवान राम लला के भव्य प्रस्तावित मंदिर के निर्माण पर टिकी

प्रभारी मंत्री ने सरकार के तीन वर्ष होने पर जनपद में सरकार द्वारा किये गये कार्यो/उपलब्धियो की विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा कहा कि हमारी सरकार अयोध्या को विश्व पटल पर लाने के लिए अग्रसर है। मा0 सर्वोच्च न्यायालय के दिनांक 9 नवम्बर, 2019 को श्रीराम जन्मभूमि के पक्ष में ऐतिहासिक फैसला आने के बाद जहां पूरे विश्व की दृष्टि भगवान राम लला के भव्य प्रस्तावित मंदिर के निर्माण पर टिकी है वहीं पूरे अयोध्या नगर को एक आदर्श तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करने के लिए सरकार कटिबद्ध है, यहां प्रस्तावित हवाई अड्डा निर्माणाधीन वृहद बस अड्डा, अयोध्या रेलवे स्टेशन का विकास, राम की पैड़ी पर सतत् जल प्रवाह, गुप्तारघाट, लक्ष्मणघाट समेत अन्य दर्शनीय स्थलों का विकास, प्रत्येक वर्ष दिव्य दीपोत्सव का आयोजन आदि सरकार की प्रतिबद्धता को साबित करता है।

ये भी देखें: फ्लोर टेस्ट से पहले दिग्विजय ने चला एक और दांव, बनाई ये रणनीति

जनपद फैजाबाद का नामकरण माह नवम्बर, 2018 में जनपद अयोध्या किया गया। नगर पालिका परिषद फैजाबाद एवं नगर पालिक परिषद अयोध्या को मिलाकर वर्ष 2018 में नगर निगम, अयोध्या बनाया गया। घाघरा नदी का नामकरण पौराणिक मान्यता के अनुसार सलिल पावनी सरयू नदी नाम किया गया।जनपद अयोध्या में रू0 400.00 करोड़ की स्वीकृत लागत से हवाई पट्टी को हवाई अड्डा के रूप में विकसित करने हेतु भूमि के अधिग्रहण की कार्यवाही प्रगति पर।

अयोध्या में 251 फिट ऊंची भगवान श्री राम की मूर्ति स्थापना हेतु शासन द्वारा रू0 100.00 करोड़ की धनराशि आवंटित। जनपद अयोध्या में रू0 195.76 करोड़ की स्वीकृत लागत से राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय अयोध्या का निर्माण। रामायण सर्किट थीम के अन्तर्गत अयोध्या में रू0 83.72 करोड़ की स्वीकृत लागत से रामकथा गैलरी,दिगम्बर अखाडा़ में मल्टीपरपज हाल, अयोध्या बाईपास के निकट मल्टीलेवल कार पार्किग, पंचकोशी परिक्रमा मार्ग पर यात्री छादक, सिटी वाइड इण्टरवेन्शन कार्य, जय पेटाªेल पम्प के पास बस डिपो स्टैण्ड, अयोध्या मुख्य मार्ग एवं फुटपाथ के नवीनीकरण कार्य, अयोध्या मुख्य मार्ग हनुमान गढी़ कनक भवन पैदल यात्री मार्ग के नवीनीकरण का निर्माण कार्य।

अयोध्या में स्थित राम की पैड़ी में अविरल जल प्रवाह हेतु रू0 24.81 करोड़ की लागत से राम की पैड़ी की रि-माॅडलिंग (पार्ट ए) का निर्माण कार्य। गुप्तारघाट अयोध्या में रू0 35.64 करोड़ की लागत से घाट का विकास एवं निर्माण कार्य। जनपद अयोध्या में रू0 33.18 करोड़ की स्वीकृत लागत से 24 कोर्ट न्यायालय के भवन का निर्माण कार्य अयोध्या में नमामि गंगे योजना के अन्तर्गत रू0 37.67 करोड़ की लागत से इण्टर सेप्सन एण्ड डाइवर्जन वक्र्स का कार्य।

स्वदेश दर्शन योजना की थीम के अन्तर्गत रू0 28.09 करोड़ की स्वीकृत

स्वदेश दर्शन योजना की थीम के अन्तर्गत रू0 28.09 करोड़ की स्वीकृत लागत से राम की पैड़ी के मुख्य चैनल की रिमाडलिंग (पार्ट-बी) का निर्माण। अयोध्या में रू0 21.92 करोड़ की स्वीकृत लागत से क्वीन हो मेमोरियल पार्क का निर्माण कार्य। कुमारगंज जनपद अयोध्या में रू0 20.79 करोड़ की स्वीकृत लागत से 100 शैय्या चिकित्सालय का निर्माण कार्य। मिल्कीपुर (देवगांव) अयोध्या में रू0 15.94 करोड़ की स्वीकृत लागत से 50 शैय्या चिकित्सालय का निर्माण कार्य।

अयोध्या के फ़ैज़ाबाद नगर क्षेत्र में रू0 17.28 करोड़ की लागत से पेयजल संयोजन फेज-।। का निर्माण कार्य। अमृत योजना के अन्तर्गत अयोध्या में रू0 16.25 करोड़ की लागत से पेयजल योजना का कार्य। ज़िला महिला चिकित्सालय अयोध्या में रू0 19.41 करोड़ की लागत से 100 शैय्या मैटरनिटी विंग का निर्माण। अयोध्या में रू0 19.02 करोड़ की लागत से भजन संध्या स्थल का निर्माण। अयोध्या में स्थित राम की पैड़ी में रू0 12.64 करोड़ की लागत से पाथवे, लैण्ड स्कैपिंग, ट्रिमिक्स जाली रिपेयरिंग, सोलर लाइट एवं फसाड लाइटिंग का कार्य। ग्राम वैसिंह में रू0 8.52 करोड़ की लागत से गौशाला का निर्माण कार्य।

ये भी देखें: भारत को झटका: बैंक ऑफ अमेरिका ने 48 घंटे में फिर घटाई इंडिया की इकनॉमी ग्रोथ

अयोध्या में रू0 37.89 करोड़ की लागत से सीवरेज योजना फेज-2 का कार्य। स्वदेश दर्शन योजना की थीम के अन्तर्गत रू0 9.73 करोड़ की स्वीकृत लागत से लक्ष्मण किला घाट का विकास एवं निर्माण कार्य। अयोध्या में रू0 2.42 करोड़ की स्वीकृत लागत से दशरथ महल में यात्री निवास, सतसंग भवन, नयाघाट पर पर्यटक सहायता केन्द्र एवं प्रवेश द्वार का निर्माण।

अयोध्या में रू0 2.75 करोड़ की स्वीकृत लागत से रामकथा पार्क के विस्तारीकरण का कार्य। अयोध्या में स्थित हनुमानगढ़ी स्थल पर रू0 1.43 करोड़ की लागत से प्रवेश/निकास द्वार का निर्माण। अयोध्या में सांस्कृतिक मंच (कल्चरल स्टेज) आॅडिटोरियम (216 व्यक्तियों की क्षमता हेतु) रू0 4.89 करोड़ की स्वीकृत लागत से निर्माण कार्य।अयोध्या नगर में रू0 11.74 करोड़ की लागत से नगर में सीवर संयोजन का कार्य। अमृत योजना के अन्तर्गत अयोध्या में रू0 1.51 करोड़ की लागत से 2375 नग गृह संयोजन का कार्य।

राजकीय महिला महाविद्यालय का निर्माण

श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या में रू0 5.95 करोड़ की स्वीकृत लागत से आवासीय भवनों का निर्माण कार्य। अयोध्या में रू0 5.24 करोड़ की लागत से ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट निर्माण कार्य। परसंवा मिल्कीपुर अयोध्या में रू0 11.75 करोड़ की स्वीकृत लागत से राजकीय महिला महाविद्यालय का निर्माण। मवई में रू0 9.84 करोड़ की स्वीकृत लागत से आई0टी0आई0 भवन का निर्माण कार्य। जनपद अयोध्या में रू0 6.73 करोड़ की स्वीकृत लागत से राजकीय महाविद्यालय बीकापुर का निर्माण कार्य।

मिल्कीपुर अयोध्या में रू0 6.68 करोड़ की स्वीकृत लागत से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का निर्माण कार्य। सोहावल अयोध्या में रू0 6.19 करोड़ की स्वीकृत लागत से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का निर्माण कार्य। अयोध्या में रू0 4.96 करोड़ की स्वीकृत लागत से डाॅ. बृजकिशोर होम्योपैथिक कालेज एवं अस्पताल में विभागीय कक्ष एवं क्लास रूम का निर्माण। सुनवा मवई अयोध्या में रू0 4.71 करोड़ की लागत से राजकीय इण्टर कालेज का निर्माण। टकसरा मिल्कीपुर अयोध्या में रू0 4.24 करोड़ की लागत से राजकीय इण्टर कालेज का निर्माण।

ये भी देखें: महान क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, हेल्मेट लगाकर करते थे गेंदबाजी

जनपद अयोध्या में रू0 3.48 करोड़ की स्वीकृत लागत से अन्तर्राष्ट्रीय रामलीला केन्द्र का निर्माण कार्य। इनायतनगर में रू0 2.77 करोड़ की लागत से राजकीय इण्टर कालेज की स्थापना कार्य। ददेरा पूराबाज़ार अयोध्या में रू0 2.48 करोड़ की स्वीकृत लागत से राजकीय इण्टर कालेज का निर्माण। साहिबाबादग्रन्ट हरिग्टनगंज एवं ऐहार रूदौली अयोध्या में रू0 1.20 करोड़ की लागत से गौ-संरक्षण केन्द्र का निर्माण।

इन कार्यों पर एक नजर

आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत 184399 लाभार्थी।

41 राजस्व ग्रामों को नगर निगम अयोध्या में शामिल किया गया।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 9594 लोग लाभान्वित।

स्वच्छ भारत अभियान के तहत 279130 शौचालयों का निर्माण।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 2566 जोड़ों का विवाह।

सौभाग्य योजना के तहत 1.07 लाभार्थी लाभान्वित।

उजाला योजना के तहत 3.81 लाख लाभार्थी लाभान्वित।

कृषि ऋण मोचन योजना के तहत 62197 कृषक लाभान्वित।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 255135 कृषक लाभान्वित।

गन्ना मूल्य भुगतान में 91638 किसान लाभान्वित।

288.97 कि0मी0 नई सड़कों का निर्माण।

2321.61 कि0मी0 सड़कों को गड्ढामुक्त किया गया।

ये भी देखें: ये दवा खाने वाले हो जाएँ सावधान, कोरोना का बड़ा ख़तरा

जिला योजना वर्ष 2018-19 में 35780 लाख की परिव्यय स्वीकृत जो विगत वर्ष की तुलना में 4.19 प्रतिशत ज्यादा।

जिला योजना वर्ष 2019-20 में 36360 लाख की परिव्यय स्वीकृत जो विगत वर्ष की तुलना में 1.62 प्रतिशत ज्यादा।

जिला योजना वर्ष 2020-21 में 40046 लाख की परिव्यय स्वीकृत जो विगत वर्ष की तुलना में 10.13 प्रतिशत ज्यादा।

इस अवसर पर इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता शोभा सिंह अध्यक्ष संजीव सिंह महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र आदि अधिकारियों नेतागण उपस्थित रहे।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story