×

और जब हालैंड में हुई गंगा नदी की चर्चा

विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित इन दिनों विदेश यात्रा पर हैं। आज उन्होंने साउथ हालैंड के संसद में श्री जाय किंग्स कमिश्नर से नीदरलैंड के हेग में भेंट कर उनको उत्तर प्रदेश आने का न्योता दिया। किंग्स कमिश्नर ने नीदरलैंड के कृषि एवं डेयरी आधारित अर्थव्यवस्था की चर्चा की। उन्होंने नीदरलैंड के जल प्रबंधन के विषय में भी बताया।

Roshni Khan
Published on: 3 Jun 2023 12:19 PM
और जब हालैंड में हुई गंगा नदी की चर्चा
X

लखनऊ: विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित इन दिनों विदेश यात्रा पर हैं। आज उन्होंने साउथ हालैंड के संसद में श्री जाय किंग्स कमिश्नर से नीदरलैंड के हेग में भेंट कर उनको उत्तर प्रदेश आने का न्योता दिया। किंग्स कमिश्नर ने नीदरलैंड के कृषि एवं डेयरी आधारित अर्थव्यवस्था की चर्चा की। उन्होंने नीदरलैंड के जल प्रबंधन के विषय में भी बताया।

दीक्षित ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी की अगुवाई में चल रही योजनाओं की चर्चा की। साथ ही उत्तर प्रदेश में जल प्रबंधन की महत्वाकांक्षी योजना एवं गंगा के विषय में भी चर्चा की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को प्रसन्नता होगी यदि किंग्स कमिश्नर उत्तर प्रदेश आएंगे एवं जल प्रबंधन आदि के विषय में अपनी जानकारियां साझा करेंगे।

ये भी देखें:सावधान! हैंगओवर होना भी है एक खतरनाक बीमारी, जाने कैसे…

दीक्षित ने कमिश्नर से भारतीय दर्शन पर भी चर्चा की एवं स्वालिखित पुस्तक गीता के अंग्रेजी संस्करण की एक प्रति भेंट की। इसी प्रकार दीक्षित ने डच संसद की सांसद, श्रीमती पी डिज्कास्ट्रा जो कि विदेशी मामलों की समिति की सभापति भी हैं से भेंट की। श्रीमती पी डिज्कास्ट्रा डच सांसद की गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। श्री दीक्षित ने उन्हें भारतीय संसद एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा की प्रक्रिया एवं संचालन के विषय में जानकारी दी।

विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें भारत के संविधान के अंतर्गत राज्य एवं केंद्र के संबंधों के विषय में भी बताया। इस औपचारिक बैठक में डच एवं भारतीय संसदीय समितियों की कार्यवाही पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने एक दूसरे को अंग वस्त्र भेंट किए। विधानसभा अध्यक्ष दीक्षित ने श्रीमती डिज्कास्ट्रा को भी अपने लिखित पुस्तक के प्रति भेंट की एवं उन्हें उत्तर प्रदेश आने का न्योता दिया।

ये भी देखें:अभी-अभी आया भूकंप, तेज झटकों से कांपा उत्तर भारत, पीओके में मच गई तबाही

शिष्टमंडल में उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के साथ नीदरलैंड में भारत के राजदूत, बीनू राजामुनि एवं दूतावास के अधिकारी व विधानसभा के प्रमुख सचिव, प्रदीप दुबे, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के प्रमुख सचिव डा0 राजेश सिंह व विशेष कार्य अधिकारी पंकज मिश्र भी शामिल थे।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!