×

अभी-अभी भीषण सड़क हादसा, बस के उड़ गए परखच्चे, कई यात्री बुरी तरह से घायल

यूपी के बदायूं जिले में प्राइवेट बस और डीसीएम के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में बैठे 15 से अधिक यात्री बुरी तरह से जख्मी हो गये। उन्हें आनन-फानन में नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का इलाज अभी भी जारी है।

Aditya Mishra
Published on: 12 Jan 2020 9:01 AM GMT
अभी-अभी भीषण सड़क हादसा, बस के उड़ गए परखच्चे, कई यात्री बुरी तरह से घायल
X
फ़ाइल फोटो

बदायूं: यूपी के बदायूं जिले में प्राइवेट बस और डीसीएम के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में बैठे 15 से अधिक यात्री बुरी तरह से जख्मी हो गये। उन्हें आनन-फानन में नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का इलाज अभी भी जारी है।

अभी तक जो जानकारी निकलकर सामने आई है। उसके मुताबिक ये बस बीजेपी के कार्यक्रम में शमिल होने के लिए जा रही थी। तभी बीच रास्ते में ये हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंच गये और एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने घायलों का उपचार शुरू कर दिया है। इनमें से कुछ यात्रियों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

जिले में अलग हादसों में शुक्रवार से शनिवार रात तक दो लोगों की मौत हो गई। जबकि हादसे में ही घायल हुई एक महिला समेत दो लोगों की इलाज के दौरान अस्पतालों में मौत हुई है। महिला के पति की शुक्रवार को सड़क हादसे में मौत हुई थी। जबकि शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। दो लोग घायल भी हुए हैं।

फ़ाइल फोटो

ये भी पढ़ें...अभी-अभी हुआ दर्दनाक हादसा, कार एक्सीडेंट के बाद जिंदा जलकर 5 की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

इससे पहले यहां के सहसवान-कछला मार्ग पर गांव बडेरिया के पास शुक्रवार देर शाम गांव निवासी यशवीर (32) पुत्र लाखन सिंह सहसवान से वापस गांव लौट रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया।

हादसे में उसकी मौत हो गई। वहीं ड्राइवर मय वाहन के मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने उसका शव पड़ा देख पुलिस को मामले की जानकारी दी। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेने के साथ ही उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। वहीं दूसरे दिन शनिवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें...अमेठी: बाइक सवार 3 युवक एक्सीडेंट में चोटिल, एक की मौत

ट्रैक्टर-ट्राली से दबकर किसान की मौत

वहीं थाना सिविल लाइन क्षेत्र के गांव कुरऊ में एक निजी कोल्हु पर गन्ना बेचकर किसान राकेश पटेल (55) निवासी गुराई कोतवाली उझानी शुक्रवार की शाम अपने ट्रैक्टर ट्राली से घर लौट रहा था।

रास्ते में गांव बदरपुर और गुराई के बीच ईट भट्टे के निकट बदायूं बिल्सी मार्ग पर किसी वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली खंती में पलट गया और राकेश उसके नीचे दब गया। गांव वालों ने उसे निकालकर अस्पताल ले गए।

यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटनास्थल को लेकर उझानी और सिविल लाइंस थानों की पुलिस के बीच सीमा विवाद होने लगा और परिजन दोनों थानों के चक्कर लगाने लगे।

हालांकि बाद में अधिकारियों के हस्तक्षेप पर सिविल लाइंस पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसएचओ ओपी गौतम ने बताया कि हादसे में किसान की मौत हुई थी। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।

ये भी पढ़ें...इस फेमस सिंगर व बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story