TRENDING TAGS :
नशे में धुत्त पुलिसकर्मियों की दबंगई, रिक्शाचालक के घर में घुसकर की मारपीट
आचार संहिता लगते ही उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में स्थानीय पुलिस बेलगाम हो गई है। करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मियों ने एक रिक्शाचालक के घर में घुसकर न केवल तोड़फोड़ की बल्कि महिलाओं के साथ अभद्रता भी। पुलिस ने महिलाओं के साथ हाथापाई की।
सहारनपुर: आचार संहिता लगते ही उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में स्थानीय पुलिस बेलगाम हो गई है। करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मियों ने एक रिक्शाचालक के घर में घुसकर न केवल तोड़फोड़ की बल्कि महिलाओं के साथ अभद्रता भी। पुलिस ने महिलाओं के साथ हाथापाई की। घटना के बाद रिक्शाचालक का परिवार दहशत में है।
यह भी पढ़ें...योगी के गढ़ गोरखपुर-बस्ती मंडल में ब्राह्मण-ठाकुर का पेंच
दरअसल पूरा मामला जिले के कोतवाली बेहट कस्बे की इंदिरा कालोनी का है। यहां रहने वाला मंगता पिछले काफी समय से बीमार हैं, जबकि उसका बेटा रिक्शा चलाकर पूरे परिवार का भरण पोषण करता है। आरोप है कि गुरुवार की रात 5 से 6 लोग जबरन उसके घर में घुस आए, जिनमें 3 लोग पुलिस की वर्दी में थे और बाकी सादे कपड़ों में।
यह भी पढ़ें...काशी में हो सकता है सबसे बड़ा चुनावी दंगल, प्रियंका का मोदी के खिलाफ चुनाव लडऩे का संकेत
पीड़ित परिवार का आरोप है सभी पुलिसकर्मी नशे में धुत्त थे और उन्होंने घर मे घुसकर सामान बिखेर दिया और तोड़फोड़ की। आरोप ये भी है कि जब परिवार वालों ने पुलिसकर्मियों को रोकना चाहा तो उन्होंने महिलाओं के साथ भी अभद्रता करते हुए हाथपाई की।
यह भी पढ़ें...लोकसभा चुनाव 2019: अमित शाह आज पश्चिम बंगाल और बिहार में करेंगे रैली
पुलिसकर्मियों द्वारा धमकी दिए जाने के बाद से पूरा परिवार दहशत में है। पीड़ित परिवार ने पुलिस के आला अधिकारियों से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किये जाने की मांग की है।