×

Saharanpur News: यूसीसी का संविधान में उल्लेख, पिछली सरकारों में तुष्टिकरण में किया अनदेखा किया, भाजपा प्रदेश महामंत्री

Saharanpur News: भाजपा के प्रदेश महामंत्री और सहारनपुर जनपद के नव नियुक्त पर्यवेक्षक सुभाष यदुवंशी ने कहा कि यूसीसी (UCC) लागू होने का संविधान में उल्लेख है।

Neena Jain
Published on: 13 July 2023 5:52 PM GMT
Saharanpur News: यूसीसी का संविधान में उल्लेख, पिछली सरकारों में तुष्टिकरण में किया अनदेखा किया, भाजपा प्रदेश महामंत्री
X
भाजपा के प्रदेश महामंत्री और सहारनपुर जनपद के नव नियुक्त पर्यवेक्षक सुभाष यदुवंशी: Photo- Newstrack

Saharanpur News: भाजपा के प्रदेश महामंत्री और सहारनपुर जनपद के नव नियुक्त पर्यवेक्षक सुभाष यदुवंशी ने कहा कि यूसीसी (UCC) लागू होने का संविधान में उल्लेख है। परंतु पिछली सरकारों में तुष्टिकरण की राजनीति करते हुए इस को अनदेखा किया। उन्होंने दावा किया कि 2024 में एक बार फिर केंद्र में भाजपा की ही सरकार बनेगी।

‘जनता दिल से चाहती है मोदी फिर पीएम बनें’

भाजपा प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंशी को हाईकमान ने सहारनपुर जनपद के जिले और महानगर के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। गुरूवार को संपर्क से समर्थन तक अभियान तथा नए जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष चुने जाने की प्रक्रिया के तहत सहारनपुर पहुंचे। जहां उन्होंने बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। सुभाष यदुवंशी ने कहा कि 2024 में एक बार फिर भाजपा की सरकार आएगी और यह उनका दावा है जो कि हर व्यक्ति दिल से चाहता है कि नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बनें। उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में केंद्र सरकार की इतनी उपलब्धियां है कि उनसे हर कोई लाभान्वित और प्रभावित है।

आजादी के साथ लागू होना था यूसीसी

भाजपा प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंशी ने कहा कि यूसीसी को लागू किए जाने की बात का संविधान में उल्लेख है और आजादी के साथ इसे इसलिए भी लागू किया गया था। तब हालात कुछ और थे लेकिन आगामी वर्षों में इसे लागू किया जाना था। परंतु पिछली सरकारों ने तुष्टिकरण की राजनीति की अपने फायदे के लिए सोचा। आंतकवाद को बढ़ावा दिया। जिसके चलते उन्होंने इसे दरकिनार कर दिया।

उन्होंने कहा कि घर-घर संपर्क से समर्थन तक अभियान पार्टी ने शुरू किया था। इसकी समीक्षा को लेकर वह सहारनपुर आए हैं। प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। पिछले नौ वर्षों में कितने कार्य हुए हैं। महिलाओं, किसानों, नौजवानों के साथ ही कोई वर्ग ऐसा नहीं है, जिसके लिए कार्य ना किए गए हों। 2024 में एक बार फिर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। भाजपा की सरकार होगी। पसमांदा मुस्लिम मित्र सम्मेलन के तहत भी बड़ी संख्या में मुस्लिमों ने भाजपा की कार्यशैली और उसकी योजनाओं को समझा है।

Neena Jain

Neena Jain

Next Story