×

Saharanpur News: सीएम योगी हेलीकॉप्टर से लेंगे बाढ़ के हालात का जायजा, कई गांवों सहित कॉलोनियां हैं जलमग्न

Saharanpur News: सहारनपुर में कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंच रहे हैं। सीएम लखनऊ से चलकर हेलीकॉप्टर द्वारा सरसावा एयरपोर्ट बेस में पहुंचेंगे। जहां से वह हेलीकॉप्टर द्वारा सहारनपुर जनपद का हवाई दौरा करेंगे।

Neena Jain
Published on: 13 July 2023 5:43 PM GMT
Saharanpur News: सीएम योगी हेलीकॉप्टर से लेंगे बाढ़ के हालात का जायजा, कई गांवों सहित कॉलोनियां हैं जलमग्न
X
सीएम योगी हेलीकॉप्टर से लेंगे बाढ़ के हालात का जायजा: Photo- Newstrack

Saharanpur News: सहारनपुर में कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंच रहे हैं। सीएम लखनऊ से चलकर हेलीकॉप्टर द्वारा सरसावा एयरपोर्ट बेस में पहुंचेंगे। जहां से वह हेलीकॉप्टर द्वारा सहारनपुर जनपद का हवाई दौरा करेंगे।

राहत शिविरों में रह रहे कई इलाकों के लोग

आपको बता दें कि पिछले 5 दिन की बारिश में सहारनपुर जनपद में पानी ने बहुत अधिक तबाही मचाई है। बारिश के चलते जहां कई गांव में पानी भर गया तो सहारनपुर की एक दर्जन से भी ज्यादा कॉलोनियां पानी से लबालब हो गई हैं। हालांकि प्रशासन ने कई राहत शिविर बनाए, जिसमें लोगों को रेस्क्यू कर वहां रखा गया है। कल यानी 14 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हवाई दौरा करने के बाद पुलिस लाइन में बनाए गए हेलीपैड पर उतरेंगे। जहां पर वह जनपद के अधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे। जनप्रतिनिधियों और भाजपा संगठन के पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।

कैंप में रह रहे लोगों का जानेंगे हालचाल

मुख्यमंत्री जनपद के दो राहत शिविर मे जाकर वहां रह रहे लोगों से भी उनका हाल जानेंगे। भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि प्रशासन और संगठन के माध्यम से बाढ़ की जो रिपोर्ट भेजी गई थी और लोगों के लिए जो व्यवस्था बनाई गई थी, उसी के तहत मुख्यमंत्री कल सहारनपुर पहुंच रहे हैं। यहां पर उनके दो-तीन जगह जाने का प्रोग्राम है। मुख्यमंत्री जैन डिग्री कॉलेज और एक अन्य राहत शिविर में भी जाएंगे। कांवड़ यात्रा चल रही है, इसी के चलते वो अन्य स्थानों पर नहीं जा पाएंगे। यहां पर सीएम पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा संगठन के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे। कांवड़ियों पर कल पुष्प वर्षा नहीं की जाएगी क्योंकि यहां पर जलभराव के कारण लोगों को काफी नुकसान हुआ है।

सहारनपुर में यमुना के बढ़ते जलस्तर से किसानों को भारी नुकसान

Saharanpur News: पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश होने के चलते यमुना नदी का जलस्तर काफी ज्यादा बढ़ गया है। जनपद में यमुना नदी के किनारे बसे हुए गांव के कई किसानों की करोड़ों रुपए की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश के चलते उत्तर प्रदेश और हरियाणा की सीमा पर बने हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है जोकि यमुना नदी के किनारे बसे गांवो के लिए खतरा बन गया है। यही पानी 72 घंटे में दिल्ली पहुंच तबाही मचा सकता है। शासन के आदेश अनुसार प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन चला अपनी तरफ से कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। सहारनपुर की प्रसिद्ध पांवधोई नदी और ढमोला नदी के लगातार उफान पर चलते हुए उसके आसपास की बस्तियों में 2013 की त्रासदी की याद दिलवा रही है। लोगों में बाढ़ को लेकर दहशत का माहौल है।

Neena Jain

Neena Jain

Next Story