×

Saharanpur News: वंदे भारत ट्रेन जोरदार स्वागत, 29 मई से होगा नियमित संचालन

Saharanpur News: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज वर्ल्ड क्लास जो दुनिया में बहुचर्चित और बहूप्रसिद्ध ट्रेन है वंदे भारत एक्सप्रेस उसकी सौगात मुजफ्फरनगर को दी है यह ट्रेन देहरादून से चलकर दिल्ली जाने वाले रूट पर आज मुजफ्फरनगर पहुंची है।

Amit Kaliyan
Published on: 25 May 2023 9:49 PM GMT (Updated on: 25 May 2023 9:50 PM GMT)
Saharanpur News: वंदे भारत ट्रेन जोरदार स्वागत, 29 मई से होगा नियमित संचालन
X
vande bharat express welcomed in saharanpur

Saharanpur News: सहारनपुर मे आज वंदे भारत अक्सप्रेस ट्रेन का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज देहरादून से रेल लेकर सहारनपुर पहुंचे। ट्रेन का नियमित संचालन 29 में शुरू हो जाएगा। 25 मई को वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुभारंभ के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोपहर करीब 2 बजे अश्वनी रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव देहरादून से सहरानपुर स्टेशन पर उतरे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान ट्रेन में सफर कर रहे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ केंद्र राज्य मंत्री संजीव बालियान भी मौजूद रहे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज वर्ल्ड क्लास जो दुनिया में बहुचर्चित और बहूप्रसिद्ध ट्रेन है वंदे भारत एक्सप्रेस उसकी सौगात मुजफ्फरनगर को दी है यह ट्रेन देहरादून से चलकर दिल्ली जाने वाले रूट पर आज मुजफ्फरनगर पहुंची है। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव की माने तो पिछले 60 वर्षों के दौरान 9 वर्षों में जितना काम हुआ है यह उसका परिणाम है।

अधिक जानकारी देते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि वह आज वर्ल्ड क्लास जो दुनिया में बहुचर्चित वह बहु प्रसिद्ध वंदे भारत एक्सप्रेस है उसकी सौगात आज देहरादून से लेकर दिल्ली वाले रूट में एवं मुजफ्फरनगर जो की बहुत ही महत्वपूर्ण शहर है उसको दी है, वंदे भारत ट्रेन के लिए लोगों में बहुत उत्साह है एवं एक वर्ल्ड क्लास ट्रेन मिली है क्योंकि देखिये आजादी के कई वर्षों के बाद ज़ब एक सही रिलेटिव...... ने संभाला तो देखिये किस तरीके का परिवर्तन हुआ है, पिछले 9 वर्षों में आप देखोगे तो 40000 विद्युतीकरण हुआ है एवं 40000 किलोमीटर रेलवे ट्रेक्स का इलेक्ट्रिफीकेशन हुआ है और उससे पहले के 60 वर्ष देखो 30 हजार किलोमीटर हुआ था तों ये 60 वर्षो के बनाम 9 वर्षों में जितना काम हुआ है उसका परिणाम है।

नगर विधायक राजीव गुंबर ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने के बाद अब रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से सहारनपुर वासियों के लिए कोरोना के समय से बंद पड़ी ट्रेनों के पुर्ण संचालन और सहारनपुर से लखनऊ तक एसी ट्रेन संचालित करने की मांग की थी। वंदे भारत ट्रेन में सफर करते हुए बेहद प्रसन्न है। पिछले काफी समय से मांग थी अब जा के सपना पूरा हुआ।

Amit Kaliyan

Amit Kaliyan

Next Story