×

प्रयागराज: संत बैठक का आयोजन, युवा चेतना ने कहा- भारत को विश्व गुरु बनाना है

माघ मेला क्षेत्र में युवा चेतना के तत्वावधान में संत बैठक का आयोजन हुआ। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि युवा चेतना भारत की संस्कृति और सभ्यता के रक्षा हेतु प्रयासरत है। संतों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से ही भारत की तरक्की सुनिश्चित होगी।

Ashiki
Published on: 12 Feb 2021 2:15 PM GMT
प्रयागराज: संत बैठक का आयोजन, युवा चेतना ने कहा- भारत को विश्व गुरु बनाना है
X
बलिया: संत बैठक का हुआ आयोजन, युवा चेतना ने कहा- भारत को विश्व गुरु बनाना है

प्रयागराज: माघ मेला क्षेत्र में युवा चेतना के तत्वावधान में संत बैठक का आयोजन हुआ। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि युवा चेतना भारत की संस्कृति और सभ्यता के रक्षा हेतु प्रयासरत है। संतों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से ही भारत की तरक्की सुनिश्चित होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि नौजवानों को युवा चेतना के साथ जुड़कर सामाजिक परिवर्तन के संघर्ष में योगदान सुनिश्चित करना चाहिए। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सरकार को जनता की समस्या के समाधान हेतु काम करना होगा।

ये भी पढ़ें: भू-माफियाओं पर एक्शनः बस्ती डीएम का आदेश, अब होगी सब पर कार्रवाई

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कही ये बात

वहीं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि हमारा संघर्ष ग़रीबों को मुख्यधारा से जोड़ने का है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के 74 सालों के बाद भी भारत रोटी, कपड़ा और मकान की मूलभूत समस्याओं से बाहर नहीं आ पाया। संतों के मार्गदर्शन में युवा चेतना देश में सामाजिक, आर्थिक और वैचारिक परिवर्तन का प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें: औरैया में बड़ी छापेमारी, दुकान पर पहुंची जांच टीम, बरामद हुई इतनी शराब

आगे रोहित कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसानों से खुद बातकर समस्या का समाधान कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत को सोने की चिड़िया के रूप में देश को पुनः स्थापित करने हेतु किसान और नौजवान को एक मंच पर आना होगा। साथ ही उन्होंने बताया कि युवा चेतना पूरे देश में संगठन का विस्तार कर लोगों को एकजुट कर रही है। इस अवसर पर संदीप पांडेय आपा, मुकेश पांडेय, नरोत्तम बागी, राजीव पटेल, बीरेन्द्र यादव सहित सैंकरों संत उपस्थित रहे।

Ashiki

Ashiki

Next Story