×

सपा ने मनाया जनेश्वर मिश्र का जन्मदिन, अखिलेश ने कहीं ये बड़ी बातें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि आज भी लोकतंत्र के समक्ष बड़ी चुनौतियां खड़ी हैं। समाज को बांटने और नफरत फैलाने वाली ताकतें सक्रिय हैं

Newstrack
Published on: 5 Aug 2020 3:51 PM GMT
सपा ने मनाया जनेश्वर मिश्र का जन्मदिन, अखिलेश ने कहीं ये बड़ी बातें
X
Janeshwar Mishra birth anniversary

मनीष श्रीवास्तव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि आज भी लोकतंत्र के समक्ष बड़ी चुनौतियां खड़ी हैं। समाज को बांटने और नफरत फैलाने वाली ताकतें सक्रिय हैं, जिनसे संविधान के मूलचरित्र को खतरा हो सकता है। बदले की भावना से राजनीति हो रही है। असहमति को अपमानित किया जा रहा है। निर्दोषों के उत्पीड़न और फर्जी एनकाउण्टर की बढ़ती घटनाएं लोकतंत्र को डराने की कोशिश करती हैं।

ये भी पढ़ें: जिले में कोरोना का कहर: बढ़ रहा अपराध, अर्थव्यवस्था हो रही चौपट

सपा ने मनाया पूर्व केन्द्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र का 87वां जन्म दिवस

समाजवादी पार्टी ने बुधवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र का 87वां जन्म दिवस आज राजधानी लखनऊ सहित विभिन्न जनपदों में मनाया। लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में उनकी प्रतिमा पर सपा अध्यक्ष की तरफ से पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चैधरी ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर अखिलेश ने जनेश्वर मिश्र के गरीबों, नौजवानों, किसानों और कमजोर तबके के लोगों के हितों के लिए सतत संघर्ष तथा आपातकाल के विरोध और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सही गई जेल यातनाओं को याद किया।

लोगों के जीवन में बदलाव लाना समाजवादी व्यवस्था का लक्ष्य

सपा अध्यक्ष का मानना है कि समाजवादी विचारधारा के द्वारा किसानों, नौजवानों और गरीबों को सम्मान मिल सकता है। जातियों के बीच भेदभाव, ऊंच-नीच का भाव, समाप्त हो और लोगों के जीवन में बदलाव लाना समाजवादी व्यवस्था का लक्ष्य है। सपा डा. राममनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण और छोटे लोहिया के विचारों को आगे बढ़ाने का काम करेगी।

akhilesh yadav

ये भी पढ़ें: भूमि पूजन के बाद भी तुरंत नहीं शुरू होगा निर्माण, जानिए क्या है इसका कारण

इस अवसर पर जनेश्वर मिश्र पार्क में जनेश्वर मिश्र की सुपुत्री मीना तिवारी उनके दामाद चन्द्रशेखर तिवारी तथा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, विधान परिषद सदस्य एसआरएस यादव, विजय सिंह यादव, राम सागर आदि ने भी उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ एवं जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट कार्यालय में भी जनेश्वर मिश्र के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

बता दें कि सपा सरकार में राजधानी लखनऊ के गोमती नगर इलाके में लंदन के हाइड पार्क की तर्ज पर 376 एकड़ में जनेश्वर मिश्र पार्क बनाया गया है। इस पार्क में जनेश्वर मिश्र की मूर्ति भी स्थापित है। इस पार्क में रबराइज्ड व मड फिनिश जागिंग ट्रैक, साइकिल ट्रैक, पैदलपथ, 32 एकड़ क्षेत्रफल पर वाटर बाडी, झील, फव्वारे, गण्डोला बोट से नौकाविहार, फूड प्लाजा, बच्चों के लिए झूला वाला उपवन, हैरीटेज स्कीम इंजन भी हैं जो सभी के आकर्षण के केन्द्र है। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए यहां सैकड़ों प्रजातियों के वृक्ष व पौधे लगाए गए हैं।

ये भी पढ़ें: LOC पर तैनात महिलाएं: कर रही दुश्मनों का सफाया, आतंकियों की हालात खराब

Newstrack

Newstrack

Next Story