×

UP Nikay Chunav 2023: सपा के मेयर कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी, देखें- किसे कहां से मिला टिकट

UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने बरेली, मथुरा, वाराणसी, आगरा, अलीगढ़ और गाजियाबाद के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।

Hariom Dwivedi
Published on: 16 April 2023 4:54 PM GMT (Updated on: 16 April 2023 7:12 AM GMT)
UP Nikay Chunav 2023: सपा के मेयर कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी, देखें- किसे कहां से मिला टिकट
X

UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने मेयर कैंडिडेट की लिस्ट घोषित कर दी है। सपा प्रदेश अध्य़क्ष नरेश उत्तम पटेल की हस्ताक्षर से जारी हुई सूची में बरेली, मथुरा, वाराणसी, आगरा, अलीगढ़ और गाजियाबाद के प्रत्याशियों के सूची जारी कर दी गई है।

समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल पर शेयर हुई सूची में संजीव सक्सेना को बरेली से महापौर पद के लिए प्रत्याशी बनाया गया है। पंडित तुलसीराम शर्मा को मथुरा से, ओपी सिंह को वाराणसी से, ललिता जाटव को आगरा से, पूर्व विधायक जमीर उल्ला खां अलीगढ़ से और गाजियाबाद से नीलम गर्ग को महापौर पद के लिए प्रत्याशी घोषित किया गया है।

जातीय समीकरण का रखा ख्याल

समाजवादी पार्टी की घोषित महापौर कैंडिडेट्स के चयन में जातीय समीकरणों पर खास फोकस दिया गया है। शनिवार को घोषित छह नामों में से एक ब्राह्मण, एक जाटव, एक मुस्लिम और एक सक्सेना को टिकट दिया गया है।

2024 पर सपा की नजर

समाजवादी पार्टी ने साफ कर दिया है कि इस बार पार्टी निकाय चुनाव में उन्हीं कैंडिडेट्स को टिकट देगी, जो जिताऊ हैं और दमदारी से चुनाव लड़ सकते हैं। खुद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सभी महानगर और जिलाध्यक्षों को सपा की रणनीति समझाई है। उन्होंने बताया है कि निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने का फायदा पार्टी को 2024 के लोकसभा चुनाव में मिलेगा।

जिलों के नेताओं को निर्देश

समाजवादी पार्टी के सभी जिला व महानगर अध्यक्षों से कहा गया है कि वे अपने क्षेत्र में अध्यक्ष, पार्षद या सभासद पद के लिए ऐसे ही दावेदार सुझाएं जो मजबूती से चुनाव लड़ सकें। प्रत्याशी ऐसे हों जिनका खुद का जनाधार हो और पार्टी के जनाधार में उसे जोड़ भी सकें। इतना ही यह भी कहा गया है कि निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के प्रदर्शन से ही तय होगा कि स्थानीय नेता कितने समर्पण के साथ काम कर रहे हैं। आगामी चुनाव में इसी आधार पर उन्हें टिकट दिया जाएगा।

निकाय चुनाव दो चरणों में, 13 मई को परिणाम

आपको बता दें कि, यूपी निकाय चुनाव दो चरणों में आयोजित होंगे। जिसके तहत 4 और 11 मई को मतदान होगा। 13 मई को इस निकाय चुनाव के नतीजे जारी किए जाएंगे। यूपी निकाय चुनाव के लिए पहले चरण में 9 मंडल में वोटिंग होगी, जिसमें सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर, वाराणसी के नाम शामिल हैं। जबकि, दूसरे चरण में 9 मंडल में मतदान होंगी। इनमें मेरठ, अलीगढ़, कानपुर, चित्रकूट, अयोध्या, बस्ती, आजमगढ़ और मिर्जापुर शामिल हैं।

Hariom Dwivedi

Hariom Dwivedi

Next Story