×

सपा की कार्यकारिणी बैठक: BJP के खिलाफ हल्लाबोल, यूपी को बताया हत्या प्रदेश 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। पार्टी कार्यालय में हुई इस बैठक में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत पार्टी के सभी दिग्गज नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Shivani Awasthi
Published on: 14 March 2020 10:00 AM GMT
सपा की कार्यकारिणी बैठक: BJP के खिलाफ हल्लाबोल, यूपी को बताया हत्या प्रदेश 
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। पार्टी कार्यालय में हुई इस बैठक में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत पार्टी के सभी दिग्गज नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इस बैठक में अखिलेश यादव ने समाजवादी बुलेटिन को नए स्वरूप में लॉन्च किया। वहीं इस दौरान केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पार्टी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश अब हत्या प्रदेश बनता जा रहा है और राज्य में कानून-व्यवस्था मजाक बनकर रह गई है।

बैठक में शामिल हुए ये दिग्गज नेता:

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत कई दिग्गज नेता सपा की कार्यकारिणी बैठक में शमिल हुए। इस पूरी बैठक को सपा ने पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी साझा किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा की सरकार पर जमकर हमला बोला।

ये भी पढ़ें: एमपी में ये बनेंगे मुख्यमंत्री, तेजी से चल रहा इनका नाम, भाजपा में मची खलबली

सपा ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर बोला हमला:

सपा ने आरोप लगाया, आज आम भारतीय का आत्मबल टूट चुका है, वह निराश, उदास और कहीं क्रोध में है। सत्ता उसके लिए एक भयानक राक्षस की तरह है जो हर पल उसका शोषण करती जा रही है। गांव वीरान हो रहे हैं। खेती और किसान उपेक्षित हैं। बेकारी सुरसा की तरह बढ़ रही है। जहां लूट ही लूट है, कौन कितना लूट सकता है, इसकी होड़ है।

ये भी पढ़ें: यूपी कोरोना से दो-दो हाथ करने के लिए सरकार तैयार, सीएम ने किया ये दावा

Akhilesh yadav

देश ने दोस्त कम, दुश्मन ज्यादा बनाएं

इसके अलावा उन्होंने कहा कि 'देश की मौजूदा सरकार का लक्ष्य केवल किसी न किसी तरीके से सत्ता में बने रहना और सत्ता को हासिल करना है। छल और बल से अपनी विचारधारा को जनता पर थोपना और जनता के सरोकार के सारे कार्यों की उपेक्षा करना एक सामान्य बात हो गई है।'

ये भी पढ़ें: सिंधिया को लेकर भाजपा ने कही ये चौंकाने वाली बात, जानकर हैरान हो जाएंगे आप

कहा, रूस हमारा सबसे विश्वसनीय मित्र देश था, लेकिन हमारी गलत नीतियों के चलते उसका झुकाव भी पाकिस्तान की तरफ होने लगा है। हम बिना किसी संकोच के यह कह सकते हैं कि हमारे मित्र देशों की संख्या कम हुई है और शत्रु देशों की संख्या बढ़ी है जबकि सफल विदेश नीति वह होती है, जिसमें मित्र देशों की संख्या बढ़े और शत्रु देशों की संख्या घटे।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story