×

Lucknow News: समाजवादी पार्टी ने निकाय चुनाव को लेकर जारी की दिशा निर्देश, पदाधिकारी जल्द दाखिल करें आपत्ति

Lucknow News: प्रदेश के 17 नगर निगमों में मेयर, 199 नगर पालिका परिषदों में अध्यक्ष, 544 नगर पंचायतों में अध्यक्ष तथा 13965 वार्डो में आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना जारी हो गयी है।

By
Published on: 1 April 2023 7:18 PM GMT
Lucknow News: समाजवादी पार्टी ने निकाय चुनाव को लेकर जारी की दिशा निर्देश, पदाधिकारी जल्द दाखिल करें आपत्ति
X

Lucknow News: समाजवादी पार्टी ने विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों के लिए दिशा निर्देश जारी किया हैं। यह आदेश नगर निकाय के चुनाव को देखते हुए जारी किया गया है। प्रदेश के 17 नगर निगमों में मेयर, 199 नगर पालिका परिषदों में अध्यक्ष, 544 नगर पंचायतों में अध्यक्ष तथा 13965 वार्डो में आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना जारी हो गयी है। नई अनंतिम सूची पर आपत्तियां 06 अप्रैल 2023 सायं 06.00 बजे तक लिखित रूप में अथवा डाक के माध्यम से निदेशक, स्थानीय निकाय निदेशालय, सेक्टर-7. गोमतीनगर विस्तार, उ०प्र० लखनऊ को भेज सकते है। आपत्तियां प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग उoप्रo शासन को संबोधित की जायेगी। केवल प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग, उ०प्र० शासन को सम्बोधित तथा निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय, उ0प्र0 लखनऊ को प्राप्त व्यक्तिगत रूप से प्राप्त आपत्तियां अथवा डाक के माध्यम से प्राप्त आपत्तियों पर ही विचार किया जायेगा।

इससे पहले निर्गत सभी अनंतिम अधिसूचनाएं निरस्त कर दी गई है। अधिनियम में संशोधन के बाद मेयर पद पर आरक्षण प्रदेश स्तर पर नगर पालिका परिषद मण्डल स्तर पर व नगर पंचायतों का आरक्षण जिला स्तर पर किया गया है।

पार्टी ने सभी पदाधिकारियों को अपने जनपद की नगर पंचायतों में आरक्षण के लिए जारी अनंतिम सूची का ठीक ढंग से गहनता पूर्वक अध्ययन करने के लिए कहा हैं। आवश्यकतानुसार एवं उपरोक्तानुसार लिखित आपत्ति दाखिल करे दे। दाखिल की गई आपत्ति की एक प्रति प्रदेश कार्यालय को समय अवधि के अन्दर उपलब्ध करा दें, जिससे कि पार्टी की तरफ से भी आपत्तियां दाखिल की जा सकें।

Next Story