×

अखिलेश का BJP पर तगड़ा प्रहार, दुनिया में खराब हो रही भारत की छवि

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन की वजह से दुनिया में भारत की छवि खराब हो रही है इसके बावजूद भाजपा की सरकार किसानों की बात सुनकर उन्हें वाजिब हक देने के लिए तैयार नहीं है।

Monika
Published on: 8 Feb 2021 1:49 PM GMT
अखिलेश का BJP पर तगड़ा प्रहार, दुनिया में खराब हो रही भारत की छवि
X
दुनिया में खराब हो रही भारत की छवि फिर भी किसानों को बता रहे आतंकी: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन की वजह से दुनिया में भारत की छवि खराब हो रही है इसके बावजूद भाजपा की सरकार किसानों की बात सुनकर उन्हें वाजिब हक देने के लिए तैयार नहीं है। इसके विपरीत किसान आंदोलन को आतंकी और खालिस्तानी बताकर उनके जख्म पर नमक मलने की कोशिश की जा रही है।

किसान आंदोलित और आक्रोशित

सपा नेता ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि बुनियादी मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने और उन्हें गुमराह करने में भाजपा को विशेषज्ञता प्राप्त है। देशभर में किसान आंदोलित और आक्रोशित हैं। वे लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी दो ही मांगे हैं, एक एमएसपी की अनिवार्यता हो और दूसरा यह कि तीनों काले कृषि कानून वापस लिए जाए। तीन महीने से भाजपा सरकार इस पर टालमटोल कर रही है। सबसे दु:खद बात यह है कि भाजपा सरकार किसानों के इस आंदोलन को आतंकवादी, खालिस्तानी विशेषणों से नवाज रही है जिससे किसान क्षुब्ध हैं। उनके आंदोलन पर अब देश से बाहर भी टिप्पणियां हो रही हैं। दुनिया के लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि भारत में लोकतंत्र के रहते किसानों की यह उपेक्षा क्यों हो रही है?

ये भी पढ़ें: कानपुर देहात: DM ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, दिये सख्त निर्देश

देश की वैश्विक छवि खराब होने की चिंता नहीं

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपनी वैश्विक छवि के प्रति बहुत सचेत रहते हैं किन्तु किसानों के मामले में उन्हें देश की वैश्विक छवि खराब होने की भी चिंता नहीं है। अपने पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए वे कृषि कानूनों के मुद्दे को लगातार लम्बा खींचना चाहेंगे ताकि किसान पस्त हों, पर ऐसा होने वाला नहीं है। ऐसा लगता है कि भाजपा सरकार की मंशा उत्तर प्रदेश के चुनावों तक कृषि कानूनों के मुद्दे को जिंदा रखने की है ताकि वह विपक्ष पर लांछन लगाने की अपनी रणनीति में सफल हो सके। किसान इस समय अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। इस लड़ाई में अब तक सैकड़ों किसान अपनी जान भी गंवा चुके है।

अखिलेश तिवारी

ये भी पढ़ें : नोएडा: फाइलों की वित्तीय ऑडिट करेगी CAG, प्राधिकरण में हड़कंप

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story