×

भाजपा का डीएनए नफरत वाला: सुनील सिंह साजन

समाजवादी पार्टी के विधानपरिषद सदस्य सुनील सिंह साजन की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लगातार कड़ी प्रतिक्रिया मिल रही है। इससे पहले हाथरस कांड को लेकर भी सुनील साजन ने मुख्यमंत्री पर हमला साधा था और उनकी मनोदशा खराब बताते हुए इलाज कराने का सुझाव दिया था।

Newstrack
Published on: 11 Oct 2020 1:26 PM GMT
भाजपा का डीएनए नफरत वाला: सुनील सिंह साजन
X
भाजपा का डीएनए नफरत वाला: सुनील सिंह साजन (social media)

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विभाजनकारी डीएनए वाले बयान पर समाजवादी पार्टी ने बड़ा पलटवार किया है। पार्टी के विधानपरिषद सदस्य सुनील सिंह साजन ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपना डीएनए जांच करा कर देख लें , उसमें नफरत के अलावा कुछ नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों का डीएनए नफरतवाला है।

ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव लिस्ट: भाजपा ने जारी की 46 प्रत्याशियों की दूसरी सूची, इनके टिकट कटे

विधानपरिषद सदस्य सुनील सिंह साजन की ओर से सीएम को कड़ी प्रतिक्रिया मिल रही

समाजवादी पार्टी के विधानपरिषद सदस्य सुनील सिंह साजन की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लगातार कड़ी प्रतिक्रिया मिल रही है। इससे पहले हाथरस कांड को लेकर भी सुनील साजन ने मुख्यमंत्री पर हमला साधा था और उनकी मनोदशा खराब बताते हुए इलाज कराने का सुझाव दिया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष के राजनीतिक दलों कांग्रेस, सपा और बसपा पर हमलावर रुख दिखाते हुए एक दिन पहले क हा है कि कुछ लोगों का डीएनए ही विभाजनकारी है। इन लोगों ने पहले देश को बांटा और अब लोगों को बांट रहे हैं। मुख्यमंत्री का विपक्ष पर हमला हाथरस कांड को लेकर उठाए जा रहे सवालों और विरोध प्रदर्शन की राजनीति के जरिये प्रदेश सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों के संदर्भ में था।

मुख्यमंत्री का बयान उनके पद की गरिमा को शर्मसार करने वाला है

मुख्यमंत्री के इस बयान पर तीखा पलटवार करते हुए सपा के प्रवक्ता व विधायक सुनील सिंह साजन ने कहा कि मुख्यमंत्री का बयान उनके पद की गरिमा को शर्मसार करने वाला है। संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए लेकिन उनके लिए यह बेहद स्वाभाविक है। क्योंकि उनका निर्माण जिस विचारधारा के साथ हुआ है। उस विचारधारा के लोगों के तन-मन में हर जगह नफरत ही नफरत भरी हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी खुद अपना डीएन टेस्ट करा लें उन्हें नफरत के सिवा कुछ नहीं मिलेगा।

cm-yogi cm-yogi (social media)

ये भी पढ़ें:हाथी के पास 5 करोड़: इस शख्स ने दे दी अपनी संपत्ति, अब ऐसा करने की है चाहत

यही हाल भाजपा के सभी नेताओं का है। पूरी भाजपा ही नफरत से भरी हुई है। इनका इतिहास भी इसी तरह की घटनाओं से भरा है। देश के लोग जब अंग्रेजों के खिलाफ अपनी आजादी की लड़ाई लड़ रहे थे तो यह लोग अपने ही देशवासियों की नफरत में जलकर अंग्रेजों की मुखबिरी कर रहे थे। इन लोगों ने क्रांतिकारियों को फांसी पर चढ़वाने के लिए अदालत में झूठी गवाही दी है। डीएनए इनका खराब है जिसमें देशवासियों, गरीबों, कमजोरों और इंसानों के लिए नफरत के सिवा कुछ नहीं हैं।

अखिलेश तिवारी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story