×

मुलायम सिंह यादव को अस्पताल से मिली छुट्टी, हुई थी ये परेशानी

समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। सपा संरक्षक को पेट में दर्द की शिकायत के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Dharmendra kumar
Published on: 11 May 2020 2:51 AM GMT
मुलायम सिंह यादव को अस्पताल से मिली छुट्टी, हुई थी ये परेशानी
X

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई। सपा संरक्षक को पेट में दर्द की शिकायत के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि अब उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

मेदांता लखनऊ के निदेशक राकेश कपूर ने बताया कि मुलायम सिंह यादव की तबीयत ठीक है और आज सोमवार सुबह 6:00 बजे उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है , वह अब घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। पेट दर्द की शिकायत पर रविवार को मेदांता लखनऊ में मुलायम सिंह यादव को भर्ती कराया गया था।

इससे पहले गुरुवार को भी मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब हो गई थी जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को इससे पहले भी पेट की शिकायत पर भर्ती कराया गया था। कोलोनोस्कोपी के बाद उन्हें आराम मिल गया था। शनिवार को वह अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर आ गए थे। रविवार शाम को उनकी तबीयत फिर खराब हो गई।

यह भी पढ़ें...आंधी और बारिश ने मचाई भयानक तबाही, 40 से ज्यादा की मौत, अलर्ट जारी

इससे पहले भी मुलायम सिंह यादव से अस्पताल में मिलने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव पहुंची थी। इसके अलावा मुलायम सिंह यादव के भाई और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के संस्थापक शिवपाल यादव भी अस्पताल पहुंचे थे।

मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल जानकारी दी थी कि 'नेता जी श्री मुलायम सिंह यादव और वरिष्ठ समाजवादी पारसनाथ यादव ईश्वर की अनुकम्पा से स्वस्थ हैं और अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें...पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबियत खराब, सीने में दर्द के बाद एम्स में भर्ती

बता दें कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह काफी समय से अस्वस्थ चल रहे हैं। वह बीते करीब एक साल से पेट व ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं।

सिविल में कराए गये थे भर्ती

इससे पहले भी मुलायम सिंह बीते साल दिसंबर माह में नाक से खून आने के कारण लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी सर्जरी हुई थी और बीपी व शुगर की दवाएं भी दी गई थी। इसके बाद इसी दिसंबर माह मे पेट में तकलीफ की शिकायत पर मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़ें...योगी सरकार की बड़ी मदद: 7 लाख से ज्यादा लोगों को दी ये राहत, बाहरी भी शामिल

इससे पहले मुलायम सिंह को नवम्बर माह में पेट दर्द की शिकायत पर लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। इसके पूर्व वर्ष 2019 के जून महीने में भी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story